Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्या राहुल गांधी ने सच में कन्हैयालाल के हत्यारों को 'बच्चे' कहा? सच्चाई सामने आई तो हिल गई BJP

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

राहुल गांधी को एक वीडियो आज सुबह से वायरल हो रहा है। जिस पर दावा किया गया कि राहुल गांधी ने कन्हैयालाल के हत्यारों को बच्चा कहा है। वीडियो वायरल हुआ तो बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरना शुरू किया। लेकिन जब बाद में पता चला कि ये वीडियो फेक है और उसे एडिट किया गया तो बीजेपी हैरान रह गई। इससे कांग्रेस नेताओं में काफी रोष है, औ वहीं अब कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

राहुल गांधी से जुड़े एक वीडियो के बीजेपी के कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद पार्टी हमलावर हो गई है। पार्टी ने कहा कि यह वीडियो ‘फर्जी खबर’ के रूप में फैलाया गया है और अगर भाजपा एवं उसके नेताओं ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, यह पूरा मामला एक न्यूज चैनल से संबंधित है। न्यूज चैनल ने एक वीडियो चलाया था, जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने उदयपुर के हत्यारों को बच्चा कहा और उन्हें छोड़ देने की बात कही थी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड स्थित उनके कार्यालय पर किए गए हमले के संदर्भ में पूर्व अध्यक्ष ने एक टिप्पणी की, जिसे चैनल ने उदयपुर की घटना से जोड़कर पेश किया। हालांकि चैनल ने इस पर खेद व्यक्त किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसद सुब्रत पाठक, कमलेश सैनी समेत कुछ नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया था और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है और कहा कि नड्डा अपने नेताओं की तरफ से माफी मांगें। अगर भाजपा नेताओं ने माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

देखिए राहुल ने क्या और किसके लिए कहा

असल में राहुल गांधी ने वायनाड स्थित उनके दफ्तर में तोड़फोड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, यह मेरा दफ्तर है, और मेरे दफ्तर से भी पहले यह वायनाड के लोगों का दफ्तर है। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। जिन्होंने यह सब किया वो 'बच्चे' हैं, उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम किया, उसको लेकर मेरे अंदर कोई नाराजगी नहीं है, मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rahul Gandhi News , Rahul Gandhi News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD