Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उदयपुर में बवाल: कन्हैयालाल के हत्यारे को पेशी के दौरान लोगों ने खूब पीटा,पुलिस भी नहीं बचा पाई

Kanhaiya Lal Murder Case, Kanhaiya Lal, Kanhaiya Lal News, Kanhaiya Lal News In Hindi, Kanhaiya Lal Arrest, Kanhaiya Lal Beaten
Listen to this article

5 Dariya News

उदयपुर , 02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

उदयपुर से कन्हैयालाल के हत्यारों की पटाई की खबर सामने आ रही है। जी हां  हत्या से जुड़े चार आरोपियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज NIA कोर्ट के सामने पेश किया गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर हमला कर दिया। कोर्ट ने इन चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक NIA कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले उदयपुर की एक कोर्ट ने दो आरोपियों को शुक्रवार को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था।

NIA कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों पर हमला हुआ है। उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। लेकिन उसके बावजूद आरोपियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आरोपियों के कोर्ट में जाने के बाद 5 घंटे तक दरवाजा बंद कर दिया गया। लेकिन जब वो बाहर निकले तो जूते चप्पल और डंडों से पिटाई हुई, जब पुलिस उन्हें गाड़ी पर चढ़ा रही थी उस दौरान भी लोगों ने थप्पड़ों से पिटाई कर दी।

पिटाई का वीडियो आया सामनेआरोपियों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि जब उन्हें पुलिस की गाड़ियों में चढ़ाया जा रहा था तभी उसके पीछे लोग पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें पीटते हैं। एक आरोपी की गर्दन पकड़ते हुए उसे पीछे से थप्पड़ भी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस एक-एक करके उन चारों आरोपियों को गाड़ी में चढ़ाती है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों की पेशी से पहले ही यहां मौजूद वकीलों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की थी।

कन्हैयालाल मर्डर के दोनों आरोपियों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया था। इसके साथ ही उदयपुर की डीजे कोर्ट ने शुक्रवार को कन्हैयालाल केस को एनआईए को ट्रांसफर कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद राजस्थान में जगह-जगह बवाल शुरू हो गए थे। उसी दिन शाम तक दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कन्हैयालाल के 8 साल के बेटे ने मोबाइल से नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट हुई थी, जिसके बाद उसे धमकी मिलनी शुरू हो गई थी।

 

Tags: Kanhaiya Lal Murder Case , Kanhaiya Lal , Kanhaiya Lal News , Kanhaiya Lal News In Hindi , Kanhaiya Lal Arrest , Kanhaiya Lal Beaten

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD