Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

ईरान में तीन भूकंप के झटके से पांच की मौत, 49 घायल

Hadsa World, Hadsa, Iran, Tehran, Earthquake, Three Earthquakes, Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

ईरान के दक्षिणी होर्मोज्गन प्रांत में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर छह से ऊपर के तीन भूकंपों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए। एक आपातकालीन अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि पहला 6.1 तीव्रता का भूकंप सुबह 2.02 बजे 10 किमी की गहराई पर आया, इसके कुछ घंटों बाद 6.3 तीव्रता के दो जोरदार झटके आए। 

चार से ऊपर की तीव्रता वाले कई झटके भी दर्ज किए गए हैं। भूकंप ने ग्रामीण इलाकों में कुछ घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। कई पुलों और ओवरपासों को नष्ट कर दिया है और भूस्खलन का कारण बना है। देश की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता मोजतबा खालिदी ने कहा कि भूकंप प्रभावित इलाकों में एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। होर्मोज्गन प्रांत की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के सीईओ, मोख्तार सलाहशौर ने कहा कि बचाव कार्य समाप्त हो गया है और लोगों को आपातकालीन आश्रयों में शरण दी गई है। टेंट और सहायता सामग्री वितरित की गई है।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Iran , Tehran , Earthquake , Three Earthquakes , Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD