Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अयोध्या के संत बोले- हमारे भगवान शिव पर कईं बार अभद्र टिप्पणी हुई, तब कोर्ट क्यों चुप रहा?

Nupur Sharma को Supreme Court की फटकार से राम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी नाराज, बोले- हम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका डालेंगे

Nupur Sharma , Bharatiya Janata Party , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Supreme Court , Supreme Court Nupur Sharma , Supreme Court News, Ayodhya, Ayodhya News, Ayodhya News In Hindi, Ayodhya Sadhu Sant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 02 Jul 2022

Last updated on: Jul 02, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नुपुर शर्मा से टीवी पर जाकर माफी मांगने के लिए कहा है। कोर्ट के इस निर्णय पर अयोध्या के साधु- संतों ने एतराज जताया है। कोर्ट से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वे नुपुर शर्मा मामले में कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका डालेंगे।

राम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि Nupur Sharma ने अपने तरफ से कोई बात नहीं कही है। नूपुर शर्मा ने वहीं कहा जो मुसलमानों के ग्रंथों में लिखा हुआ है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट एक तरफा फैसला न सुनाए। कोर्ट को अपने फैसले पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि Supreme Court का हम सम्मान करते हैं लेकिन एक धर्म विशेष के लोगों की ओर से समय-समय पर हिंदू देवी- देवताओं का अपमान किया जाता है। भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी की जाती है। उस पर कोर्ट ने कभी कोई संज्ञान नहीं लिया।

राम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी ने कहा कि हिंदू समाज सक्रिय नहीं है, मुस्लिम समाज बाज की तरह नुपुर शर्मा पर टूट पड़ा है। नूपुर शर्मा ने जो बात कही है, जाकिर नाइक ने भी इसी बात को बोला है। नुपुर शर्मा ने भी उन्हीं बातों को दोहराया जो मुसलमानों के ग्रंथों में लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उनके ग्रंथों में लिखी बात से उनके पैगंबर का अपमान हो रहा है?

कोर्ट को पूरे मामले का संज्ञान लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। अपने धर्म का समर्थन करने वाले का गला काटकर हत्या कर दी जाती है है, उस पर कोर्ट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माताओं और बहनों-बेटियों का सम्मान सबसे ऊपर है। अतीत में भी माता सीता के सम्मान की रक्षा के लिए लंका में तमाम राक्षसों का वध भगवान श्रीराम ने किया था। नुपुर शर्मा के ऊपर किसी भी तरह से दबाव न दिया जाए। उनको दोषी न ठहराया जाए। हदीस मुसलमानों का ग्रंथ है। उसमें जो बातें लिखी हैं,वह किसी हिंदू ने नहीं लिखा बल्कि मुसलमानों की ओर से लिखा गया है। नुपुर ने उन्हीं बातों को दोहराया है, अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा।

 

Tags: Nupur Sharma , Bharatiya Janata Party , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Supreme Court , Supreme Court Nupur Sharma , Supreme Court News , Ayodhya , Ayodhya News , Ayodhya News In Hindi , Ayodhya Sadhu Sant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD