Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : किशन कपूर

रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्निवल का धर्मशाला कालेज में शुभारंभ

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Jul 2022

Last updated on: Jul 01, 2022, 00:00 IST

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है इसी दिशा में स्काउट एवं गाइड के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा के प्रति जाग्रत किया जा रहा है। युवाओं के सर्वांगीण विकास में स्काउट एवं गाइड का अहम योगदान है। शुक्रवार को धर्मशाला कालेज के सभागार में भारत स्काउट्स एंड गाईडज राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्निवल का शुभारंभ करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कृत संकल्प है इसी दिशा में अनेकों कार्यक्रम भी आरंभ किए गए हैं। 

समारोह में सांसद किशन कपूर का स्वागत पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ किया गया। आजादी के अम्रृत महोत्सव के चलते राष्ट्रीय रोवर और रेंजर कार्निवल के समारोह में ध्वजारोहण यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा वहीं रोवर्स रेंजर्स द्वारा प्रस्तुत हिमाचली लोक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम के लीडर औफ कार्निवल एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के संयुक्त निदेशक अमरबीर शेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 24 राज्यों से 90 रोवर्स व 85 रेंजर्स  के  साथ  21 कंटिजैंट इंचार्जज भाग ले रहे हैं उन्होंने यह भी जानकारी दी कि  हमारे पड़ोसी देश नेपाल से छह रोवर और रेंजर भी इस कार्निवल में भाग लेने आए हुए हैं।

वैश्वीकरण के दौर में  हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य में इतने बड़े स्तर पर होने वाला कार्निवल बडे गौरव की बात है । साथ ही  सभी रोवर रेंजर को एक दूसरे राज्यों की सांस्कृतिक गतिविधियों से रुबरु होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले राज्य आयुक्त (गाईड) एवं शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) कांगड़ा रेखा कपूर ने पहले दिन में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी राज्य सचिव डॉ राज कुमार, राज्य आयोजन आयुक्त पंकज गुप्ता, मीना भट्टी, राज्य आयोजन सह आयुक्त सतीश राणा, डॉ आर सी शर्मा, तरसेम पटियाल, राज्य प्रशिक्षण सह आयुक्त विपन पटियाल आदि से प्राप्त की।

आयोजन को अमलीजामा पहनाने के लिए महाराष्ट्र  मुम्बई से   एल टी महारूदरा बोलर , ए एल टी जाहिद कुरैशी,  रितेश अगरवाल  जो कि वोसम के प्रतिनिधि हैं । हारून मलिक  जम्मू कश्मीर व  निकिता शर्मा हिमाचल प्रदेश  कोरडिनेटर मैसेंजर ऑफ पीस ,हरियाणा से शुभम्  ब राहुल विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देशन के लिए राष्ट्रीय स्टाफ की भूमिका के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय  महाविद्यालय  धर्मशाला  के  प्राचार्य डा राजेश शर्मा,डॉ राजेंद्र शर्मा एसिस्टैंट स्टेट कमिश्नर (रोवर्स) , डा रविराज स्टेट ग्रोथ   कोआर्डिनेटर, डा चंदन भारद्वाज  एसिस्टेंट कमिश्नर , डा वंसल स्टेट कमिश्नर   डा ज्योति  प्रकाश तथा हमीरपुर कालेज प्राचार्य अत्री भी  विशेष  रूप  से उपस्थित थे ।  

   

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD