Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मप्र में भाजपा की फिर सरकार बनने पर असदुद्दीन ओवैसी ने अपरोक्ष तौर पर दिग्विजय को जिम्मेदार ठहराया

Asaduddin Owaisi, All India Majlis E Ittehadul Muslimeen, AIMIM, AIMIM President
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 29 Jun 2022

Last updated on: Jun 29, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस (दिग्विजय सिंह) की वजह से ही मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार और शिवराज सिंह चौहान फिर मुख्यमंत्री बने। 

ओवैसी ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं होगी बल्कि खत्म ही हो जाए। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुसलमानों से भाजपा को रोकने का वादा कर वोट लिए थे, लेकिन अपने विधायकों और सिंधिया को नहीं रोक पाए। 

ओवैसी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर हमला करते हुए कहा, सिंधिया अगर राज्यसभा जाना चाहते थे तो भेज देते, लेकिन आप (दिग्विजय सिंह) राज्यसभा जाना चाहते थे और उनकी वजह से शिवराज सिंह फिर मुख्यमंत्री बन गए। 

आईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी ने साफ कर दिया है कि मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव जो वर्ष 2023 में होने वाले हैं, उसमें उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उन्हांेने आगे कहा, देश में कट्टरता एक समाज में नहीं बल्कि हर समाज में बढ़ रही है। 

संविधान के दायरे में रहकर हम अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे. हम आरएसएस की विचारधारा का विरोध करते हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा, आप सरकार को नहीं बदल सकते, आप अपनी लीडरशिप बनाइए। 

हमारी लड़ाई हिस्सेदारी की है। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा राज्य में खरगोन, खंडवा में मुस्लिम समाज के लोगों के मकान बिना नोटिस तोड़ दिए गए।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis E Ittehadul Muslimeen , AIMIM , AIMIM President

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD