Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

उदयपुर हत्या पर राहुल गांधी ने कहा, धर्म के नाम पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Udaipur Horror, Udaipur Killing
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि धर्म के नाम पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उदयपुर की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मैं उदयपुर में हुई जघन्य हत्या से स्तब्ध हूं। धर्म के नाम पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। 

इस क्रूरता से आतंक फैलाने वालों को तुरंत दंडित किया जाना चाहिए। शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, हम सभी को एक साथ नफरत को हराना है। मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया शांति और भाईचारा बनाए रखें। 

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सोशल मीडिया पर कथित रूप से समर्थन करने के आरोप में एक दर्जी का सिर कलम कर दिया गया। दोनों हमलावरों ने इस घटना को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया और एक अन्य वीडियो पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लिया। 

बाद में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस भीषण घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए निंदा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, इस हिंसक घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। 

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। धर्म के नाम पर नफरत और हिंसा फैलाने वाले मंसूबे हमारे देश और समाज के लिए घातक हैं। उन्होंने कहा, हमें मिलकर शांति और अहिंसा के प्रयासों को मजबूत करना है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Udaipur Horror , Udaipur Killing

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD