Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने किया महिला मण्डल भवन तथा कुट-चमियारा सड़क का शिलान्यास

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के टंडोग में बनने वाले महिला मण्डल भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पैंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। वर्तमान कार्यकाल में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। 

60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपै्रल, 2022 से 1700 रुपए मासिक वृद्धावस्था पंेशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शगुन योजना एक अप्रैल 2021 से लागू की है ।

 इस योजना के अन्तर्गत 31000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है । योजना के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2021-22 में 5308 लड़कियों के विवाह के लिए 16 करोड़ 45 लाख 48 हजार रुपए स्वीकृत किए गए । ऐसी लड़कियां जिनके पिता की मृत्यु हो चुकी है या फिर किसी गंभीर बीमारी के कारण बेड रिडन है तथा आजीविका कमाने में असमर्थ हैं, उनके विवाह के लिए मुख्य मन्त्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 51000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, बशर्ते उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपए से अधिक न हो। 

योजना के अन्तर्गत गत वित्त वर्ष में 3175 लड़कियों के विवाह के लिए 16 करोड़ 10 लाख 22 हजार रुपए स्वीकृत किए गए । इसके उपरांत उन्होंने कुट से चमियारा सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भित्लू मंे लगभग 6 लाख रुपये की लागत से 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। 

इसके अलावा जम्बली में सौभाग्य स्कीम के अर्न्तगत लगभग 1.5 किलोमीटर लम्बी सिंगल फेस एलटी लाईन बनाई गई है जिस पर लगभग 5 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। इसके दौरान उन्होंने लोगों की समस्यायें भी सुनीं। अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए। 

उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पलोथा की प्रधान निशा कुमारी,  वार्ड सदस्य सुरेखा देवी, प्रधान महिला मंडल मीनको देवी, महिला मंडल हेतु जमीन दान देने वाले  प्रीतम चंद, भितलू की प्रधान रीना देवी, उप प्रधान राजेन्द्र कुमार,  वार्ड सदस्य स्वर्णा देवी, ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD