Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन से पहले लगभग 200 ब्रांड्स ने ईपीआर के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

Khas Khabar, New Delhi, Single Use Plastic, SUP, Extended Producer Responsibility, EPR, Central Pollution Control Board, CPCB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर पूर्ण प्रतिबंध से पहले, कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों समेत लगभग 200 ब्रांड मालिकों और प्लास्टिक के 26 इम्पोटर्स ने संशोधित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी (ईपीआर) के लिए पंजीकरण कराया है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 के लिए, 198 ब्रांड मालिकों (बीओ) और 26 इम्पोटर्स (आईएस) ने पीआईबीओ पंजीकरण के तहत पंजीकरण कराया है। वहीं 26 बीओ, 29 उत्पादकों (पीएस) और 48 आईएस के लिए प्रक्रिया जारी है, जबकि 76 बीओ, 17 पीएस और 38 ने पंजीकरण के लिए अपने आवेदन जमा किए हैं। 

सीपीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "49 ब्रांड मालिकों और 59 इम्पोटर्स के आवेदन कई कारणों से खारिज कर दिए गए थे। प्रक्रिया जारी है और हम लगातार इंडस्ट्री तक पहुंच रहे हैं।"सभी कंपनियां प्लास्टिक पैकेजिंग के लिए एसयूपी का उपयोग नहीं करती हैं, लेकिन नए नियमों के तहत लॉन्ग टर्म प्लास्टिक मैनेजमेंट के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 

ईपीआर यानी एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पॉन्सिबिलिटी का अर्थ उत्पाद के जीवन के अंत तक पर्यावरण के अनुकूल प्रबंधन के लिए एक निर्माता की जिम्मेदारी है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ और सीसी) ने 16 फरवरी को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम 2016 में चौथे संशोधन के तहत ईपीआर दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया था।

 

Tags: Khas Khabar , New Delhi , Single Use Plastic , SUP , Extended Producer Responsibility , EPR , Central Pollution Control Board , CPCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD