Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

 

सलाहकार राजीव राय भटनागर ने पहलगाम में चंदनवाड़ी, नुनवान आधार शिविरों का दौरा किया

श्रद्धालुओं की निर्बाध सुविधा हेतु सभी इंतजाम किये गये हैं-भटनागर

Rajiv Rai Bhatnagar, Rajeev Rai Bhatnagar, Advisor to Lieutenant Governor, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पहलगाम , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने आज पहलगाम यात्र मार्ग का दौरा किया और इस महीने की 30 तारीख से शुरू होने वाली आगामी श्री अमरनाथजी यात्र-2022 के सुचारू संचालन हेतु तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।चंदनवाड़ी आधार शिविर के दौरे के दौरान सलाहकार भटनागर ने मार्ग पर सुविधाओं का मौके पर निरीक्षण किया और यात्र के सुचारु संचालन हेतु सुरक्षा आवास, स्वास्थ्य देखभाल, संचार नेटवर्क, स्वच्छता, जल आपूर्ति, आपातकालीन प्रतिकिरिया, हेतु आधार शिविर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

चंदनवाड़ी में शिविर निदेशक, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, सलाहकार भटनागर ने जोर दिया कि पवित्र् भक्तों की सहज सुविधा के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और तालमेल महत्वपूर्ण है। उन्होंने यात्र प्रबंधन में शामिल सभी हितधारकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी सुविधाएं पूरी तरह कार्यात्मक और अच्छी तरह से बनाए रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र् भक्तों की निर्बाध सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएं हैं।

सलाहकार भटनागर ने अधिकारियों को ट्रैक के चारों ओर पर्याप्त चिकित्सा कर्मचारी और अन्य आपातकालीन प्रतिकिरिया कर्मियों को तैनात करने पर जोर दिया ताकि किसी भी रपकार की चिकित्सा आवश्यकता या अन्य आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने उन्हें सभी आपदा प्रतिकिरिया उपकरणों को ट्रैक के साथ-साथ बेस कैंप में अग्रिम रूप से तैनात करने का भी निर्देश दिया।

चंदनवाड़ी बेस कैंप में सलाहकार भटनागर ने यात्र्यिों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु स्थापित डीआरडीओ अस्पताल की चिकित्सा देखभाल सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्र शुरू होने से पहले मिशन मोड में काम करने और सभी आवश्यक सुविधाएं स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे श्रद्धालुओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में डक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल में तैनात करें।

इससे पूर्व सलाहकार भटनागर ने पहलगाम में नुनवान बेस कैंप का भी दौरा किया और आगामी श्री अमरनाथजी यात्र की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सलाहकार ने अधिकारियों को पवित्र् भक्तों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया ताकि वे आसानी से अपना दर्शन पूरा कर सकें।

इस बीच, सलाहकार भटनागर ने उप जिला अस्पताल पहलगाम का भी दौरा किया और वहां आम जनता के लिए उपलब्ध चिकित्सा देखभाल सुविधाओं का जायजा लिया।अस्पताल में सलाहकार भटनागर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आगामी पवित्र् यात्र के मद्देनजर अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नए अस्पताल भवन के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि इसे इसी सत्र् में पूरा कर लिया जाए।

 

Tags: Rajiv Rai Bhatnagar , Rajeev Rai Bhatnagar , Advisor to Lieutenant Governor , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD