महाराष्ट्र में बवाल:MLA का दफ्तर तोड़ा,राउत बोले- पार्टी पर कब्जा करोगे तो जवाब तलवार से मिलेगा

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

महाराष्ट्र में बवाल:MLA का दफ्तर तोड़ा,राउत बोले- पार्टी पर कब्जा करोगे तो जवाब तलवार से मिलेगा

Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Mahrashtra News, Tanaji Sawant, Tanaji Sawant News
Listen to this article

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 25 Jun 2022

Last updated on: Jun 25, 2022, 00:00 IST

पुणे: शिवसेना (shiv sena) के कार्यकर्ताओं ने बागी विधायक तानाजी संवात (Shiv sena MLA Tanaji sawant) के दफ़्तर में तोड़ फोड़ और हंगामा किया जिसके बाद बाद स्प्रे से गद्दार सावंत लिख दिया। यह तोड़फोड़ शिवसेना सांसद संजय राउत की चेतावनी के कुछ घंटो के बाद की गई है। आपको बता दें कि ताना जी सावंत परांदा विधानसभा सीट से शिवसेना के विधायक हैं। 

दरसअल हुआ यह कि शिवसेना के कार्यकर्ता जय शिवाजी के नारे लगाते हुए दफ़्तर में आए जिसके बाद उन्होंने तोड़- फोड़ शुरू कर दी। इस हिंसक घटना के बाद सिवसेना के नेता संजय राउत बोले कि विधायकों की बगावत के बाद लोगों में आक्रोश भरा हुआ है जिसे हम रोक नहीं सकते।

Also read बागी शिवसेना MLA की मौज.. 7 दिन में खा गए 56 लाख का खाना, 56 लाख के कमरों में फैलकर सो रहे हैं

संजय राउत ने ताना जी संवात का ज़िक्र करते हुए आक्रमण शब्द का इस्तेमाल किया यही नहीं उन्होंने कहा की “ताना जी कांग्रेस से शिवसेना में आए थे और उनकी ये पहली विधायकी है ऐसे लोगों के हम कपड़े उतार कर सड़क पर खड़ा कर देते हैं।”

जिसके बाद संजय राउत (Sanjay raut) ने होने वाली हिंसा को लेकर कहा कि ये “महाराष्ट्र के लोगों का गुस्सा है, महाराष्ट्र में ऐसा नहीं चलता है, और गुस्सा रहना भी चाहिए ये शिवसेना की आग है और हम इस आग को कभी बुझने नहीं देते हैं। बाला साहेब ठाकरे ने हमसे कहा है ये राख नहीं होनी चाहिए। इस आग को जलते रहने के लिए जो समिधा की जरूरत है उसे डालते रहना चाहिए।”

Also read महाराष्ट्र संकट : संजय राउत ने ट्वीट कर दिए विधानसभा भंग होने के संकेत

यही नहीं राउत ने आगे भी बहुत कुछ कहा “कि आप हमारे विधायकों को किडनैप करेंगे, उन्हें सिक्योरिटी देंगे, और हम अपना गुस्सा नहीं निकालेंगे? क्या ऐसा हो सकता है? क्या हम नामर्द हैं, हम नामर्द नहीं हैं. ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता चली जाएगी। सत्ता और बहुमत आती जाती रहती है। संजय राउत ने कहा कि असली शिवसेना ठाकरे नाम से जुड़ा है। शिंदे, राणे, भुजबल ये लोग आते और जाते रहेंगे । हाँ अगर कोई कहता है कि हम बाला साहेब के भक्त हैं तो आप भक्ति करो। पार्टी पर कब्जा मत करो। अगर कब्जा करोगे तो तलवार का जवाब तलवार से दिया जाएगा।”

Also read महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आधिकारिक आवास 'छोड़ा', निजी घर में लौटे 

संजय राउत ने कहा वेंद्र “फडणवीस (Fadnavis) को इस झमेले में नहीं पड़ना चाहिए। वे एक बार धोखा खा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारा अंदर का मामला है अगर वे फिर भी इस मामले में पढ़ना चाहते हैं तो ज़्यादा तकलीफ उन्हें ही होगी। संजय राउत आक्रोश को कायम रखते हुए आगे कहते हैं कि पुलिस सेंट्रल पुलिस महाराष्ट्र के लोगों को आखिरकार सुरक्षा क्यों दे रही है। शिवशेना नेता ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) और अमित शाह (Amit Shah) को महाराष्ट्र के इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहिए।

 

Tags: Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Mahrashtra News , Tanaji Sawant , Tanaji Sawant News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD