Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

महाराष्ट्र संकट: बागियों ने किया 37 विधायकों के समर्थन का दावा, शिवसेना के पास 17

Khas Khabar, Maharashtra Political Crisis, Political Crisis, Election Special, Shiv Sena, Eknath Shinde, Eknath Shinde News, Maharashtra Political Crisis Update, Uddhav Thackeray Government, Uddhav Thackeray Government News, Uddhav Thackeray News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट चौथे दिन भी जारी रहा। मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोहियों के समूह ने साथ 37 विधायकों के समर्थन की घोषणा की। वहीं शिवसेना के साथ 17 विधायक हैं। विद्रोही समूह ने गुरुवार की देर रात विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को अपनी दावा की गई सूची सौंपी, शेष विधायक शिवसेना के पास रह गए। 

विद्रोहियों की सूची ने दो प्रस्तावों को भी संलग्न किया, जिसमें कहा गया था कि शिंदे शिवसेना विधायक दल के प्रमुख बने हुए हैं, और विधायक भरत गोगावले को नए मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया। समूह ने दावा किया कि उसका समर्थन आज बढ़कर 41 शिवसेना विधायकों का हो गया। 

शिवसेना की ओर से विधायक हैं: आदित्य ठाकरे, अजय चौधरी, सुनील प्रभु, रमेश कोरगांवकर, भास्कर जाधव, नितिन देशमुख, वैभव नाइक, कैलाश पाटिल, संजय पोटनिस, राहुल पाटिल, प्रकाश फातरपेकर, संतोष बांगर, सुनील राउत, रवींद्र वायकर उदय सामंत, राजन साल्वी और उदयसिंह राजपूत। 

एक विधायक - दिलीप मामा लांडे - जो आज सुबह तक शिवसेना के साथ थे, अचानक पाला बदल लिया और गुवाहाटी में विद्रोहियों में शामिल हो गए। मुंबई में शिवसेना ने शिंदे सहित 16 बागी विधायकों की सूची जिरवाल को सौंपी ओर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने की मांग की गई है। 

पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बुधवार को हुई पार्टी विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए शिवसेना के व्हिप का उल्लंघन करने के लिए अयोग्यता की मांग की गई है।

 

Tags: Khas Khabar , Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Eknath Shinde , Eknath Shinde News , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray Government , Uddhav Thackeray Government News , Uddhav Thackeray News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD