CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला लेडी डॉन गिरफ्तार.. कहा था, मुख्यमंत्री को उड़ा दूंगा

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला लेडी डॉन गिरफ्तार.. कहा था, मुख्यमंत्री को उड़ा दूंगा

Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Yogi Adityanath News , Yogi Adityanath Threatned
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

CM Yogi Adityanath और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला भीम आर्मी का कार्यकर्ता निकला। वह 'लेडी डॉन' नाम से फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर धमकियां दे रहा था। आरोपी सोनू फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसने 4 फरवरी को एक-एक कर तीन ट्वीट किए थे।  विधानसभा चुनाव के दौरान  CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 'लेडी डॉन' नामक ट्विटर अकाउंट से इसी साल 4 फरवरी को ट्वीट किए गए थे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जानलेवा हमले की धमकी दी गई थी। इसके बाद गोरखपुर के थाना कैंट में केस दर्ज किया गया था। 

इस मामले की जांच में पता चला कि जिसने यह ट्वीट कर धमकी दी थी, वह फिरोजाबाद का रहने वाला सोनू नाम का अपराधी है, जो आगरा की जेल में बंद है। इस ट्वीट में हापुड़ पुलिस को टैग किया गया था। 'लेडी डॉन' नाम के ट्विटर अकाउंट से मेरठ और लखनऊ में बम धमाके की धमकी भी दी गई थी। ट्वीट के बाद सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही थी। चुनाव के दौरान किए गए इस ट्वीट में लिखा गया था कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है। भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा। लखनऊ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम लगाने और मेरठ में 10 जगह बम धमाके की भी बात कही गई थी।

हापुड़ पुलिस इस ट्वीट की जांच कर रही थी, तभी कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया गया था, जिसमें भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह को मानव बम बनाकर उड़ाने की बात कही गई थी। पाकिस्तान से आए लोगों के बारे में भी विवादित टिप्पणी की गई थी। ट्वीट के बाद इन्हें डिलीट कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।इस मामले की जांच में पता चला कि यह धमकी सोनू सिंह ने दी थी और वह फिरोजाबाद में थाना सिरसागंज के अहमदपुर का रहने वाला है। अभी सोनू आगरा की जेल में है। इस केस को लेकर उसे आगरा से वारंट B के तहत गोरखपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Yogi Adityanath News , Yogi Adityanath Threatned

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD