Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बर्मिघम टेस्ट: इंग्लैंड से रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ की जोड़ी को मिलेगी कड़ी चुनौती

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Birmingham Test, Rohit Sharma, Rahul Dravid, India Vs England
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

पिछले साल मेहमान टीम के कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के रद्द होने जाने के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत कुछ बदल गया है। कप्तान के रूप में विराट कोहली और मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री के साथ शुरू हुई श्रृंखला अब रोहित शर्मा के कप्तान के रूप में और राहुल द्रविड़ के कोच की भूमिका निभाने के साथ समाप्त होगी। 

दूसरी ओर, इंग्लैंड के पास ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की एक नई कोच और कप्तान जोड़ी भी होगी, जिन्होंने अपनी-अपनी भूमिकाओं में क्रिस सिल्वरवुड और जो रूट की जगह ली है। पिछले साल और अब के बीच एक और अंतर यह है कि टीमों को अब बायोसिक्योर बबल में नहीं रहना पड़ेगा, जो क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी राहत होगी। 

तत्कालीन विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने अक्टूबर में 2-1 की बढ़त के साथ इंग्लैंड के दौरे को बीच में छोड़ दिया था और रोहित के पास अब इसे 3-1 बनाने या श्रृंखला जीतने के लिए खेल को ड्रा करने की जिम्मेदारी होगी, जो एक कठिन सवाल होगा, यह देखते हुए कि इंग्लैंड एक अलग लेवल की क्रिकेट खेल रहा है। 

यह भी पहली बार होगा, जब रोहित और द्रविड़ दोनों एक साथ विदेशी धरती पर इस तरह की प्रमुख भूमिकाओं के साथ नजर आएंगे। विशेष रूप से, दक्षिण अफ्रीका में कोच के रूप में द्रविड़ का पहला विदेशी दौरा था, लेकिन रोहित चोट के कारण श्रृंखला से चूक गए थे। रोहित के नेतृत्व वाली भारतीय टीम वर्तमान में इंग्लैंड में लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है और चार दिवसीय मैच का पहला दिन भारत के लिए अच्छा नहीं था, खासकर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए, जो सस्ते में आउट हो गए थे। 

रोहित (25) एक बार फिर हुक शॉट खेलते हुए आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल 21 रन पर आउट हो गए और अय्यर बिना खाता खोले ही चलते बने। दूसरी ओर, कोहली (33) अच्छे टच में नजर आए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। यह रिजर्व विकेटकीपर केएस भरत (नाबाद 70) थे, जिन्होंने भारत को संकट से निकालने का काम किया और गुरुवार को अपने अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 246/8 पर ले गए। 

भारत महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले कुछ आत्मविश्वास हासिल करने के लिए चल रहे अभ्यास मैच को उच्च स्तर पर समाप्त करना चाहेगा। यह अभ्यास मैच कोहली को निरंतरता के लिए लंबे संघर्ष से खराब फॉर्म से निकलने का मौका देगा। उन्होंने आईपीएल सहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों में पिछले 100 मैचों में कोई भी शतक नहीं लगाया है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच 1 जुलाई से बर्मिघम में शुरू होगा, इसमें केएल राहुल चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं होंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि ओपनिंग कौन करेगा और लाइन-अप को लेकर द्रविड़ की क्या योजना होगी। माना जा रहा है कि गिल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने अभ्यास मैच में किया था। 

टेस्ट टीम में मौजूदा भारत के किसी भी बल्लेबाज का हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। दो अलग-अलग प्रारूपों के बीच तुलना करना अक्सर गलत माना जाता है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास तब आता है जब उन्होंने किसी बड़े मैच से पहले बेहतर टूर्नामेंट खेला होता। 

रिकॉर्ड के लिहाज से भारत ने मार्च के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, जब उन्होंने 2-0 से श्रृंखला जीत के साथ श्रीलंका पर अपना दबदबा बनाया था। पुजारा और गिल को छोड़कर, भारतीय खिलाड़ियों में से किसी ने भी लाल गेंद वाली क्रिकेट नहीं खेली है, क्योंकि इसके बाद आईपीएल 2022 में या फिर उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में खेले थे। 

क्रिकेट के जानकार देखना चाहेंगे कि रोहित और द्रविड़ अपने पहले विदेशी दौरे में क्या जादू करते हैं। योजना को ढंग से लागू करना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इंग्लैंड श्रृंखला को जीत के साथ समाप्त करना चाहेगा क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। स्टोक्स और मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड वर्चस्व के साथ एक अलग लेवल का क्रिकेट खेल रहा है, जो लॉर्डस और ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड पर उनकी रोमांचक जीत में काफी स्पष्ट देखने को मिला। 

इसलिए, निश्चित रूप से वे भारत के लिए कुछ कठिन चुनौतियां पैदा करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पांचवां टी20 मैच बारिश से धुलने के बाद द्रविड़ से इंग्लैंड की नई टीम के बारे में पूछा गया और उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं। भारतीय कोच ने कहा, "इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलना हमेशा एक अच्छा अनुभव होता है, जब आप यहां टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो आप इंग्लैंड में वास्तव में अच्छे दर्शकों की संख्या की उम्मीद करते हैं। 

इंग्लैंड की टीम भी अच्छा खेल रही है। यह थोड़ी अलग स्थिति है। अब, जब हम पिछले साल आए थे, तब इंग्लैंड शायद कमजोर टीम लग रही थी, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर क्रिकेट खेला है।"

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव , प्रसिद्ध कृष्ण और श्रीकर भारत (विकेटकीपर)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Birmingham Test , Rohit Sharma , Rahul Dravid , India Vs England

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD