Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

सर्बानंद सोनोवाल ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता का आकलन करने के लिए नागांव स्थित राहत शिविर का दौरा किया

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Phulaguri Higher Secondary School, Nagaon, Assam

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागांव (असम) , 22 Jun 2022

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग व आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए असम के नागांव स्थित फुलगुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया। इसका उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को प्रदान की गई सहायता का आकलन करना था। इसके अलावा सोनोवाल ने प्रभावित लोगों से बात भी की। सोनोवाल ने इस विनाशकारी बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों और निकट परिजनों के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस विनाशकारी बाढ़ से हुई क्षति और तबाही का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम जल्द ही दौरा करेगी। यह टीम अपने दौरे के बाद लोगों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करेगी व इसे सरकार को सौंपेगी। बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने के बाद श्री सोनोवाल ने कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है और सरकार इस बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को राहत व सहायता प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की है। सोनोवाल ने आगे बताया कि उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के प्रकोप पर अपनी चिंता व्यक्त की है और केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं, अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान श्री सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उनसे लोगों के कल्याण के लिए इसे जारी रखने का अनुरोध किया।

श्री सोनोवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम की टीम बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और इस संबंध में वे नियमित आधार पर मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने गुवाहाटी और राहा के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बाढ़ की स्थिति की भी समीक्षा की। वहीं, श्री सोनोवाल को इस क्षेत्र में प्रदान किए गए बचाव और राहत सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Phulaguri Higher Secondary School , Nagaon , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD