Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप सरकार ने तीन महीने में आम लोगों के हित में फैसले लिए : गुरमेल सिंह

भ्रष्टाचार और माफिया का हो रहा सफाया, भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ युद्धस्तर पर चल रही जांच : गुरमेल सिंह

Gurmail Singh, Sangrur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sangrur, Sangrur By-Election, Gurmail Singh, Sangrur by-poll
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पिछले तीन महीने में आम लोगों के हित में फैसले लिए हैं। आप सरकार का मकसद आम लोगों को मुफ्त व बेहतर मूलभूत सुविधाएं देकर उनका जीवन आसान बनाना है।

आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने कहा कि मान सरकार पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भ्रष्टाचारियों और माफिया का सफाया कर रही है। भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई चल रही है। अब तक 45 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।

गुरमेल सिंह ने कहा कि पिछली कंग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने माफिया को संरक्षण दिया और माफिया के साथ मिलकर पंजाब के संसाधनों को लूटा और राज्य को कर्ज में डुबोया। मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने ही मंत्री डॉ.विजय सिंगला को नही बख्शा। 

आरोप सिद्ध होने पर उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया और उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और रिश्वत लेने के आरोप में आईएएस अधिकारी संजय पोपली को गिरफ्तार किया। गुरमेल सिंह ने कहा कि आप सरकार के  फैसलों से विपक्षी नेता घबराए हुए हैं। सभी विरोधी पार्टियां एक होकर आम आदमी पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही हैं। 

आप के खिलाफ विरोधी पार्टियों की नापाक कोशिशें कभी सफल नई होंगी। संगरूर के लोगों ने इस बार फिर आम आदमी पार्टी को चुनने के मन बना लिया है। "आप" संगरूर उपचुनाव में जीत की हैट्रिक बनाएगी। गुरमेल सिंह ने कहा की मान सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। अपने वादे के अनुसार अब तक सरकार ने युवाओं के लिए 25 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियों को मंजूरी दी है, 1 जुलाई से प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने जा रही है, डीएसआर तकनीक के माध्यम से धान की बुवाई के लिए किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन दिया, मूंग की फसल पर एमएसपी दी, शहीद सैनिकों के परिवारों की मुआवजा राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये किया, एक विधायक एक पेंशन लागू किया।

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की। हेल्पलाइन जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर विजिलेंस ब्यूरो ने अब तक एक भ्रष्ट पुलिस उप निरीक्षक, आठ सहायक उप निरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल, एक होमगार्ड, दो पटवारी और एक कलर्क को गिरफ्तार किया है।

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने के लिए आप सरकार को निशाना बनाने के लिए विपक्ष पर हमला करते हुए गुरमेल सिंह ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में पिछली सरकारों ने गैंगस्टरों को संरक्षक दिया और पंजाब का माहौल खराब किया। लेकिन अब वही पार्टियां मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर प्रदेश में शांति भंग करने का आरोप लगा रहे हैं। गुरमेल सिंह ने कहा कि सांसद बनने बाद वे सीएम मान के मिशन को आगे बढ़ाएंगे और संसद में संगरूर के लोगों की आवाज़ को उठाएंगे।

 

Tags: Gurmail Singh , Sangrur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sangrur , Sangrur By-Election , Gurmail Singh , Sangrur by-poll

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD