टेंशन में उद्धव, BJP बोली- जिसने हनुमान चालीसा नही पढ़ने दी, उसकी सरकार का अब गरुड़ पुराण होगा

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

टेंशन में उद्धव, BJP बोली- जिसने हनुमान चालीसा नही पढ़ने दी, उसकी सरकार का अब गरुड़ पुराण होगा

Maharashtra में Eknath Shinde ने बिगाड़ा Uddhav Thackeray का खेल.. सत्ता के साथ-साथ Shiv Sena पार्टी, हाथ से जाने का भी खतरा

Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray , Uddhav Thackeray , Uddhav Thackeray Government , Uddhav Thackeray Government News , Uddhav Thackeray News , Navneet Rana, Eknath Shinde
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

Maharashtra में Eknath Shinde की बगावत से पूरा खेल ही पलट गया है। Uddhav Thackeray की कुर्सी तो दाव पर लग ही चुकी हैं वहीं शिवसेना के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायक असम पहुंच गए हैं। मामला साफ है। अब उद्धव से ज्यादा विधायक शिंदे के साथ है। ऐसे में शिवसेना में दरार साफ दिखाई पड़ रही है। ऐसे में अगर शिवसेना दो फाड़ होती है तो दलबदल कानून का भी खतरा नहीं होगा। शिवसेना की बागडोर एकनाथ शिंदे के हाथ में भी जा सकती है।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में Uddhav Thackeray के खिलाफ जिस तरह बगावत हुई है, उसके चलते सिर्फ सरकार पर ही नहीं बल्कि पार्टी पर भी खतरा मंडराने लगा है। शिवसेना के करीब 40 विधायक महाराष्ट्र से पहले गुजरात गए और अब असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। ये विधायक वो हैं जो उद्धव ठाकरे सरकार से नाराज हैं। ऐसे में ये बागी नेता महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने के लिए बीजेपी का समर्थन कर सकते हैं। बीजेपी ने उद्धव सरकार के अल्पमत में आने का दावा किया है। अब आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

वहीं दूसरी ओर अब बीजेपी ने शिवसेना को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा- जिसने हनुमान चालीसा नही पढ़ने दी , उसकी सरकार का अब गरुड़ पुराण होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी। लेकिन शिवसैनिकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और नवनीत राणा को ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने से रोका गया। इसके बाद बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने नवनीत राणा को गिरफ्तार किया और 13 दिनों तक जेल में रखा। नवनीत राणा ने हमेशा उद्धव सरकार पर जुबानी हमला किया है। उद्धव सरकार को घेरना का मौका नवनीत ने कभी नहीं छोड़ा। 

नवनीत राणा बोलीं- अब महाराष्ट्र से संकट जाने वाला है

महाराष्ट्र संकट के बीच नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। शिवसेना के सीनियर नेता Eknath Shinde बागी हो चुके हैं और उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 46 विधायक हैं। इस सियासी संकट पर सियासी वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है। नवनीत राणा ने कहा कि हम ढाई साल से महाराष्ट्र को डूबते देख रहे है। जबसे महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी है, तब से महाराष्ट्र संकट में है। लेकिन मैंने 11 बार हनुमान  चालीसा का पाठ किया है, अब लगता है महाराष्ट्र से संकट की घड़ी दूर होने वाली है। अब संकट मोचन ही महाराष्ट्र को बचा सकते हैं।

 

Tags: Maharashtra Political Crisis , Political Crisis , Election Special , Shiv Sena , Maharashtra Political Crisis Update , Uddhav Thackeray , Uddhav Thackeray , Uddhav Thackeray Government , Uddhav Thackeray Government News , Uddhav Thackeray News , Navneet Rana , Eknath Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD