BJP का आदिवासी महिला पर दाव, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी द्रौपदी मुर्मू,PM ने खुद किया फोन

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

BJP का आदिवासी महिला पर दाव, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी द्रौपदी मुर्मू,PM ने खुद किया फोन

President Election, President Election Candidates, President Election BJP Candidate, President Election Date, Narendra Modi, Draupadi Murmu , Ranchi , Jharkhand , Bharatiya Janata Party , BJP, Draupadi Murmu News, Who Is Draupadi Murmu, Draupadi Murmu News Hindi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

President Election:  अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने इस बार आदिवासी चेहरे पर दांव खेला है। बीजेपी की तरफ से आदिवासी वर्ग से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा हो गई है।  ऐसे इसलिए क्योंकि बीते कई महीनों में बीजेपी नेताओं ने आदिवासी वर्ग से जुड़े कईं कार्यक्रमों में शिरकत की जहां उन्होंने सीधा आदिवासी वर्ग से कई संवाद किए हैं। 

आपको बता दें कि बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। यदि ये चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो द्रौपदी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी ऐसे में आदिवासी राष्ट्रपति कार्ड बीजेपी को सियासी तौर पर फायदा भी दिला सकता है, क्योंकि देश में 47 लोकसभा और 487 विधानसभा सीटें आदिवासी समुदाय के लिए रिजर्व हैं।

विपक्ष से पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का नाम

आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का मुकावला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से होगा। यशवंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले है ये जनता पार्टी से लेकर जनता दल और बीजेपी के संसद रह चुके हैं। इसके आलावा ये केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं द्रौपदी मुर्मू की बात करें तो ये ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं। वे आदिवासी समाज से तालुक रखती हैं। उन्हें 1997 में रायरंगपुर नगरपंचायत का कौंसिलर चुना गया था।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस रेस में अभी महिलाओं के नाम पर सबसे तेजी से विचार किया जा रहा था। इसमें UP की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल थीं। आनंदी बेन PM नरेंद्र मोदी की करीबी मानी जाती हैं।

 

एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली राष्ट्रपति महिला बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वे हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। 

इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने बताया कि शाम को एक कॉल आया था वो शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था। एक आदिवासी महिला के लिए ये पल सपने जैसा था। इतिश्री ने आगे कहा कि उन्होंने जो भी कहा हो, लेकिन मां उसके बाद चुप हो गईं। आंखों में आंसू थे, कुछ भी बोल न सकीं। थोड़ी देर बाद बस धन्यवाद कह पाईं और वो भी बहुत मुश्किल से।

इसके बाद मोदी जी ने ये जानकारी ट्वीट करके दी जिसके बाद अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू की इस नए कदम की शुरुआत के लिए बधाई दी

द्रौपदी पर दांव लगाकर क्या बीजेपी को मिलेगा लाभ?

बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी चेहरे पर दांव खेलकर सियासी तौर पर अपने राजनीतिक समीकरण को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। यदि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जातीं हैं तो 2024 के चुनाव में बीजेपी को आदिवासी बेल्ट में सियासी तौर पर फायदा मिल सकता है। अगले कुछ महीनों में होने वाले चुनावों में आदिवासी वोटर्स अहम भूमिका निभा सकते है। आपको बता दें की देश में आदिवासी 8 फीसदी हैं, जिनकी कुल आबादी 10 करोड़ से अधिक हैं। ऐसे में ये समीकरण बीजेपी को भविष्य में सियासी तौर पर लाभ पहुंचा सकते हैं?

 

Tags: President Election , President Election Candidates , President Election BJP Candidate , President Election Date , Narendra Modi , Draupadi Murmu , Ranchi , Jharkhand , Bharatiya Janata Party , BJP , Draupadi Murmu News , Who Is Draupadi Murmu , Draupadi Murmu News Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD