Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं : यशवंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Dec 2017

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा का कहना है कि वह केवल किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं और इसके पीछे उनकी कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। सिन्हा को एक दिन पहले सोमवार शाम को महाराष्ट्र के अकोला में विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने के लिए हिरासत में ले लिया गया था। उनके साथ 250 किसानों को भी हिरासत में लिया गया था।वरिष्ठ भाजपा नेता ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा, "हमने घोषणा की थी कि अगर 24 घंटों के भीतर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम कलेक्टर के कार्यालय तक एक मोर्चा निकालेंगे..हम गिरफ्तारी के लिए भी तैयार हो गए थे। हम सभी को पुलिस मुख्यालय में लाया गया..जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, हम कहीं नहीं जाने वाले।"

उन्होंने कहा, "एसपी और कलेक्टर भी वहां थे, लेकिन कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला। प्रशासन यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि हम अभी भी हिरासत में हैं या हमें गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पुलिस लाइन में हैं।"उन्होंने साथ ही कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।उन्होंने कहा, "हम दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी एक दूसरे से संपर्क करने की कोशिश नहीं की है।"उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि वह किसानों के मुद्दे से भटक जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है।उन्होंने कहा, "इसका राजनीति, धर्म या जाति से कोई लेना देना नहीं है। यह केवल और केवल किसानों का मुद्दा है।"

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD