Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शरीर और मन को शांति प्रदान करता है योग : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Shimla, Suresh Bhardwaj, International Yoga Day 2022, International Yoga Day 2022 Date, International Yoga Day, Yoga Day, Yoga Day 2022, Benefits Of Yoga, Yoga Benefits, International Yoga Day 2022 Theme, Why Is Yoga Day Celebrated, Yoga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

योगाभ्यास व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायक होता है। योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन को बनाए रखते हुए शरीर और मन को शांति प्रदान करता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज मैदान पर राज्य के आयुष विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 के अवसर पर योग क्रियाओं में भाग लेने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीधे प्रसारण के माध्यम से कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन भी सुना। जय राम ठाकुर ने कहा कि योग तनाव और चिंता दूर करता है और हमें ऊर्जावान बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि यह शरीर में लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के साथ ही श्वसन प्रक्रिया और आंतरिक ऊर्जा के स्तर में भी बढ़ोत्तरी करता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में योग को बढ़ावा देने का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने सम्बोधन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार प्रस्तुत किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को भारत की प्राचीन परम्परा के एक अमूल्य उपहार की संज्ञा देते हुए मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य का आह्वान किया था। 

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, सचिव आयुष राजीव शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक मोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Shimla , Suresh Bhardwaj , International Yoga Day 2022 , International Yoga Day 2022 Date , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 Theme , Why Is Yoga Day Celebrated , Yoga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD