Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संगरूर उपचुनाव: वोटिंग से ठीक पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका

भाजपा के कई राज्य और जिला स्तरीय नेता आप में हुए शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में कराया शामिल

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sandeep Garg, Rajneesh, Dhuri, Aman Garg Garg, President Aggarwal Sabha Dhuri Sandeep Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

संगरूर लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को भाजपा के कई राज्य और जिला स्तरीय नेता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। पंजाब व्यापार सेल के प्रदेश समन्वयक और व्यापार मंडल धुरी के अध्यक्ष विकास जैन,भाजपा युवा मोर्चा संगरूर के उप प्रधान संदीप गर्ग, व्यापार मंडल धुरी के उप प्रधान सुमित गोयल, अग्रवाल सभा धुरी के प्रधान अमन गर्ग, हार्डवेयर व पेंट एसोसिएशन धुरी के प्रधान संदीप गोयल तथा हनुमान मंदिर धुरी के उप प्रधान रजनीश गर्ग पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार लोगों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में आम घरों के बेटे-बेटियों को विधायक, सांसद,मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया। पार्टी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर लोग आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं का एकाएक 'आप' में शामिल होना संगरूर में आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह की बड़ी जीत की ओर इशारा करता है।

वहीं पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि वे भाजपा की कार्यप्रणाली से खासा नाराज थे । भाजपा ने केवल ढिल्लों और अन्य भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं को हमारे सर पर बिठाया जबकि हम पिछले 30 सालों से पार्टी की निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी ने उनके कैडर को अकाली दल के साथ काम करने के लिए मजबूर किया, अब वे कांग्रेस नेताओं को शामिल करा रहे हैं और उन्हें महत्व दे रहें हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sandeep Garg , Rajneesh , Dhuri , Aman Garg Garg , President Aggarwal Sabha Dhuri Sandeep Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD