Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

हरियाणा के हर गांव में योगशाला खोलने का प्रयास, एक हजार योगशाला बनकर तैयार : अनिल विज

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों योग साधकों के बीच गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने किए विभिन्न योग आसन

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Chandigarh, International Yoga Day, Yoga Day, Yoga Day 2022, Benefits Of Yoga, Yoga Benefits, International Yoga Day 2022 Theme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर गांव में योगशाला खोलने का प्रयास प्रदेश में किया जा रहा है। अब तक एक हजार योगशाला बनकर तैयार हो चुकी है। आयुष मंत्री श्री विज आज प्रातः अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों एवं अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में योग आयोग का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि देश में शायद ही एक या दो प्रदेशों में योग आयोग होगा जो योग का बढ़ावा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा यदि कहीं योगशाला नहीं है तो पार्कों एवं धर्मशालाओं में भी योग करवाई जा सकती है इसके लिए सरकार योग को बहुत बढ़ावा देना चाहती है तथा प्रत्यनशील भी है। 

आज न केवल हिंदुस्तान बल्कि समूचे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। आज सारे विश्व में योग शिक्षकों की आवश्यकता हिंदुस्तान से पूरी की जा रही है। सारे विश्व में हिंदुस्तान से योग कराने वालों को मांगा जा रहा है। इससे पूर्व मंत्री अनिल विज ने योगा प्रोटोकॉल के तहत 40 मिनट तक हजारों योग साधकों के बीच सभी योग आसन भी किए।

योग दिवस हिंदुस्तान के लिए गर्व का दिन, प्रधानमंत्री मोदी की बदौलत यह संभव हुआ - विज

गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाने के लिए वर्ष 2014 में यूएनओ में बात रखी और अधिकतर देशों का उसमें समर्थन प्राप्त हुआ। कभी भी किसी प्रस्ताव पर इतना समर्थन अन्य देशों से नहीं मिला जितना इस योग दिवस को मनाने के लिए मिला।

 तभी से लगातार हम 21 जून को योग दिवस मना रहे हैं। यह देश के लिए गर्व का दिन है कि हिंदुस्तान की इस विद्या को समूचे विश्व ने स्वीकार किया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो सका है।

योग को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं- विज

श्री अनिल विज ने कहा कि योग दिवस मनाने का उद्देश्य है कि जो लोग अभी इस कार्य में नहीं लगे वह भी लगे। वर्ष में एक दिन योग करने से किसी प्रकार का कोई कल्याण होने वाला नहीं है। योग दिवस हम इसलिए मनाते हैं कि योग को लोग अपनी जीवनशैली का अंग बनाए। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की बहुत प्राचीन विद्या है, ऋषि-मुनियों ने काफी खोजबीन कर एक-एक योग का निर्धारण किया है।

 तन और मन को साधना ही योग का सही मायनों में अर्थ होता है। शरीर में अनेक प्रकार की व्याधियां उत्पन्न हो जाती है, सारे शरीर में रक्त प्रवाह जिस प्रकार होना चाहिए वो किन्हीं न किन्हीं कारणों से अवरूद्ध हो जाता है और पूर्णतः नहीं होता है, यहीं अनेकों बीमारियों का कारण बनता है। 

जब हम योग करते हैं, उसका भावार्थ यहीं है कि शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों पर दबाव डालना ताकि शरीर में रक्त प्रवाह ठीक तरीके से हो सके। उससे अनेकों बीमारियों से बचाव भी होता है और बीमारी होने की स्थिति में उसका उपचार भी होता है। योग का अर्थ है कि हम मन को साधे और इसको भी हम नियंत्रण में करें। जो हम चाहे वह उसके बारे में ही काम करे, जैसा हम इससे काम लेना चाहे वह ऐसा ही काम करें और ऋषि मुनियों ने ऐसा करके दिखाया है।

देश में 75 स्थानों पर व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा योग दिवस - विज

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि योग तन और मन की साधना के लिए जरूरी है। हरियाणा में दो प्रतिष्ठित स्थानों पर कुरुक्षेत्र में और दूसरा राखीगढ़ी में जहां बहुत पुरानी सभ्यता है वहां पर योग दिवस मनाया गया है। इसी तरह, भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर व्यापक स्तर पर योग दिवस मनाया गया है।

इससे पहले, गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अम्बाला मंडल कमिश्नर रेणु फुलिया, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी सचिन गुप्ता, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा एवं अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। योग कोच पंकज बक्शी ने इस दौरान सभी को विभिन्न योग आसन करवाए। 

मंत्री अनिल विज ने इस दौरान योग साधकों एवं योग को बढ़ावा के लिए बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला योग फेडरेशन के प्रधान राजिंद्र विज, भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, अजय पराशर, किरणपाल चौहान, नीता खेड़ा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Chandigarh , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 Theme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD