Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में केजरीवाल और भगवंत मान ने किया रोड शो

लोगों का मिला जबरदस्त समर्थन, संगरूर से लेकर बरनाला तक हर जगह लोगों में दिखा काफी उत्साह

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Barnala , Sangrur, Sangrur By-Election, Gurmail Singh,Sangrur by-poll
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर/बरनाला , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो का लोगों ने जबरदस्त समर्थन किया। रोड शो के दौरान संगरूर से लेकर बरनाला तक लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने दोनों नेताओं का फूल बरसाकर जगह-जगह स्वागत किया।

लोगों को संबोधित करते हुए 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य से भ्रष्टाचार का सफाया कर रही है। भ्रष्टाचार के साथ हम कोई समझौता नहीं कर सकते। भ्रष्टाचार करने वाला अपना हो या पराया, हम किसी को नहीं बख्शेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हमारा अपना एक मंत्री भ्रष्टाचार करते पकड़ा गया, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उसे तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया और पकड़ कर जेल भेज दिया। पिछली सरकारों के मंत्रियों के भ्रष्टाचार की भी हम जांच कर रहे हैं। जो भी लोग भ्रष्टाचार के दोषी पाए जाएंगे सब को पकड़ कर जेल भेजेंगे।अपने चुनावी वादों पर केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले दिन से ही हमारी गारंटियों पर काम करना शुरू कर दिया है। 

1 जुलाई से पूरे पंजाब में बिजली फ्री होने जा रही है। बाकी गारंटियों पर भी काम चल रहा है। जल्द सभी गारंटी पूरी करेंगे।केजरीवाल ने संगरूर के लोगों से आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की और कहा कि लोकसभा में भगवंत मान के बाद अब गुरमेल सिंह पंजाब की आवाज उठाएंगे। 

भगवंत मान का बयान...

लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि संगरूर की धरती इंकलाबी है। संगरूर के लोग बदलाव करने के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। 2022 में पंजाब में जो इंकलाब आया, उसकी शुरुआत 2014 में संगरूर के लोगों ने ही की थी।मान ने कहा कि संगरूर के लोगों की बदौलत ही हम आज यहां तक पहुंचे हैं। संगरूर के लोगों का कर्ज मैं जीवन भर नहीं उतार सकता।मुख्यमंत्री मान ने सगरूर के लिए एक बड़ी घोषणा की और कहा कि संगरूर में हम भारत का सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने संगरूर के लिए एक और बड़ी घोषणा की और कहा कि हम संगरूर को देश का इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे और पंजाब से बेरोजगारी की समस्या जड़ से दूर करेंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Barnala , Sangrur , Sangrur By-Election , Gurmail Singh , Sangrur by-poll

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD