Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हमारी सरकार व्यापारियों व कारोबारियों के सहियोग से बनाएगी नई औद्योगित नीति : भगवंत मान

धुरी में बनेगा मुख्यमंत्री कार्यालाय, मेडिकल और औनद्याोगि हब के रूप में करेंगे विकसित :भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dhuri, Sangrur, Gurmail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है लेकिन उद्योगों के बिना राज्य का विकास नहीं हो सकता। उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों के पास अच्छा वातावरण होना आवश्यक है। इसलिए पंजाब सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर नई औद्योगिक नीति बनाएगी। 

सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी में व्यापरियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनके  साथ पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप धालीवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में व्यापारी व उद्योगपतियों को सीएलयू व प्रदूषण प्रमाण पत्र की मंजूरी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। 

आप सरकार ई-गवर्नेंस को बढ़वा दे रही है। जल्द ही सिंगल विंडो पोर्टल लांच किया जाएगा ताकि किसी भी तरह के सरकारी दस्तावेज की मंजूरी आनलाइन मिल सके। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि टाटा कंपनी पंजाब में पराली से बिजली बनाने के लिए प्लांट लगाना चाहती है। जापान की जर्मन की कंपनियों के प्रतिनिधि भी राज्य में उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ को पुनर्जीवित किया जाएगा। अन्य औद्योगिक शहर राजपुरा, फिल्लौर, धारीवाल को भी पून: सुर्जित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की और कहा कि धूरी में मुख्यमंत्री कार्यालय स्थापित किया जाएगा जिसमें विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठेंगे। 

लोगों को काम कराने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि धूरी को विकास का हब बनाया जाएगा क्योंकि धुरी में रेलवे लिंक है और दिल्ली के लिए हाईवे भी बन गया है। यहां उद्योग स्थापित किए जाएंगे और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय भी स्थापित किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यदि उद्योग विकसित होने से युवाओं को रोजगार  मिलेगा रोजगार मिलने से उनका मन नहीं भटकेगा। मुख्यमंत्री ने एलान किया की संगरूर को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार ने गुरुद्वारा अंगीठा साहिब के पास 25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। 

यहां  देश का सबसे आधुनिक मैडिकल कॉलेज ​बनाया जाएगा। संगरूर और धुरी के सभी सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। खेलो इंडिया के तहत धुरी में एक शानदार स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां खिलाड़ियों और सेना में भर्ती होने वाले नौजवानों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 

धूरी में अंडरब्रिज व पानी की समस्या का भी समाधान होगा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस,अकाली दल बादल,भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए और कुछ जेल में है। 

बाकी बचे कुछ कांग्रेसी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की ओर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल 25  साल शासन करने की बात करते थे लेकिन उनके उम्मीदवार के पोस्टरों से बादल परिवार ही गायब है। जबकि कुछ अन्य उम्मीदवार केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगो की पार्टी है और लगातार  जनता के ​हित में फैसले  रही है । उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को भारी मतों से जीत दिलाकर संसद भेजने की अपील की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि पहले भाजपा की मोदी सरकार नोटबंदी, सीएए,कषि बिल लेकर आई जिसका पूरे देश में विरोध हुआ।

अब अग्निपथ योजना से सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाला देश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है और इस योजना का विरोध कर रहा है। आलम यह है कि बीजेपी जब कानून बनाती है तो पहले कर्फ्यू लगाना पड़ता है। मान ने कहा कि भाजपा के पास बड़े कॉरपोरेट हैं लेकिन आप छोटे व्यापारी, उद्योगपति, किसान, मजदूरों की सरकार है। हमारी सरकार पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dhuri , Sangrur , Gurmail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD