Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा, अग्निपथ विरोध के बीच हाई अलर्ट पर पुलिस

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। पीएम के दौरे को लेकर कर्नाटक पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने सूचना दी है कि मोदी की जनसभा के दौरान कुछ लोग अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी लगभग डेढ़ साल बाद दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे। वह सोमवार सुबह 11.55 बजे बेंगलुरु येलहंका भारतीय वायु सेना बेस पहुंचेंगे।

 21 जून को पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समेत बेंगलुरु और मैसूरु शहरों में आयोजित 10 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए राज्य पुलिस विभाग ने 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया हुआ है। पुलिस का पूरा ध्यान कोम्मघट्टा सार्वजनिक समारोह की सुरक्षा पर होगा, क्योंकि यहां पीएम मोदी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि भाजपा कार्यकतार्ओं के बहाने प्रदर्शनकारी कोम्मघट्टा में आयोजित पीएम मोदी की विशाल रैली में प्रवेश कर सकते है और अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। पीएम का काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा, उनपर रविवार से ही पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया है और आसपास के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने स्कूलों में छुट्टी घोषित करने के फैसले की निंदा की और सवाल उठाया है कि क्या छात्रों को आतंकवादी माना जा रहा है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रताप रेड्डी खुद सुरक्षा इंतजामों पर नजर रख रहे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 2 संयुक्त पुलिस आयुक्त, 12 डीसीपी, 30 एसीपी, 80 पुलिस निरीक्षक मैदान पर होंगे। पीएम मोदी कर्नाटक दौरे पर 33,000 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD