Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रियंका गांधी ने 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई की, कहा : 'इस सरकार को गिराइए'

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, New Delhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme, Army Aspirants, Agnipath Protest, Congress Protest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jun 2022

Last updated on: Jun 19, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को यहां जंतर-मंतर पर 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। प्रियंका गांधी ने कहा, "युवाओं से अधिक देशभक्त कोई नहीं है। मुझे जब उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था, तब मैंने कई युवाओं से बात की थी। मैंने युवाओं को देखा, जो सेना में भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे। कई ने कहा कि अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है और अब वे गन्ना बेचेंगे।

"युवाओं से अपील करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, "लोकतांत्रिक तरह से, शांतिपूर्वक, अहिंसा, सत्य के मार्ग पर चलकर इस सरकार को खत्म कीजिए। इस सरकार को गिराइए। ये आपका मकसद होना चाहिए कि आपके देश में एक ऐसी सरकार बने, जो सच्ची देशभक्ति दिखाए, जो देश की संपत्ति को सुरक्षित रखे और जो देश को आगे बढ़ाए।

"पार्टी के इस 'सत्याग्रह' में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल हुए और उन्होंने 'अग्निपथ' योजना वापस लिए जाने की मांग की। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए अच्छी नहीं है और उसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा, "आप सेना में जाने का सपना देखते हैं। आप सीमा पर शहीद होने का सपना देखते हैं, आपसे अधिक देशभक्त कोई नहीं है। 

आप बस नकली देशभक्तों को पहचानिए। सरकार की नीयत पहचानिए। आप चाहे जो प्रदर्शन करें, आप बस उसे शांतिपूर्ण तरीके से करें लेकिन आप रूके नहीं, थके नहीं। कांग्रेस का हर सिपाही आपके साथ है।"उन्होंने कहा, "यह सरकार आपके लिए नहीं है। यह बड़े कॉरपोरेट के लिए है। यह सत्ता में रहने की पूरी योजना है। कई उद्योग बंद हो गए, जो आपको रोजगार दे सकते थे। अब आपका सेना में जाने का सपना भी चूर-चूर हो गया।"धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , New Delhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Army Aspirants , Agnipath Protest , Congress Protest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD