Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

महिलाओं के लिए 'सुरक्षा, सुविधा, सम्मान' इस सरकार का मंत्र है: डॉ. जितेंद्र सिंह

देश के युवाओं को अगले 25 वर्षों, जब भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, के लिए इसे 'विश्व गुरु' बनाने को लेकर एक रोडमैप बनाने के लिए एक महान भूमिका निभानी होगी: डॉ. जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Suraksha, Suvidha, Samman, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 19 Jun 2022

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में हर क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए एक बड़ी क्षमता है। उन्होंने युवाओं, पुरुषों और महिलाओं के जम्मू और कश्मीर में स्टार्टअप साधनों का लाभ उठाने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने 'युवाओं के लिए मोदी सरकार के 8 साल' विषयवस्तु पर जम्मू के पटनीटॉप में एक युवा और एक महिला सम्मेलन को संबोधित किया।डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए प्रोत्साहन के कारण भारत में स्टार्टअप्स की संख्या लगभग 300 से बढ़कर 70,000 हो गई है, जो कि जम्मू और कश्मीर के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो विभिन्न स्टार्टअप्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 

उन्होंने बताया कि यह 2015 में लाल किले की प्राचीर से "स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया" के लिए प्रधानमंत्री के आह्वाहन के साथ शुरू हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पता चलता है कि स्टार्ट-अप इकोसिस्टम जम्मू और कश्मीर सहित भारत के भविष्य की अर्थव्यवस्था का निर्धारण करने जा रहा है और यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी एक प्रमुख स्तंभ के रूप में कार्य करेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में इस सरकार के ऐतिहासिक निर्णय युवाओं के अनुकूल हैं। इनमें राजपत्रित अधिकारियों से दस्तावेजों के सत्यापन को समाप्त करना, अराजपत्रित पदों के लिए साक्षात्कार की समाप्ति, इस देश के इच्छुक युवाओं के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलना, एकल खिड़की, एकल पोर्टल व एकल परीक्षा प्रणाली, कम्प्यूटरीकृत सीपीग्राम्स पर शिकायत दर्ज करना और तत्काल आरटीआई दाखिल करने के लिए आरटीआई आवेदन आदि शामिल हैं। 

मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए 'सुरक्षा, सुविधा और सम्मान' इस सरकार का मंत्र रहा है, जो अब इस देश के विकास में अभिन्न हिस्सा हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि हालिया वर्षों में महिलाओं ने इस देश में हर क्षेत्र जैसे कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी, लोक सेवा, चिकित्सा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से इस देश के कल्याण के लिए इन 8 वर्षों के दौरान लिया गया सबसे अच्छा निर्णय 1600 पुराने कानूनों को निरस्त करना है, जो इस देश के विकास और युवाओं की प्रगति में बाधक रहे हैं।डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि एकल परीक्षा प्रणाली के तहत इस वर्ष सामान्य योग्यता परीक्षा (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट- सीईटी) आयोजित की जाएगी, जो इस देश के युवाओं को एक समान अवसर प्रदान करेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि यह परीक्षा सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में ली जाएगी और हर एक जिले में एक परीक्षा केंद्र होगा, जो इससे पहले नहीं था। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि सामान्य योग्यता परीक्षा इस देश की उन महिलाओं के लिए एक वरदान है, जो अब बिना किसी बाधा के इस परीक्षा में शामिल हो सकती हैं, क्योंकि उनके लिए परीक्षा केंद्र बहुत नजदीक होंगे और भाषा उनके लिए कोई बाधा नहीं बनेगी।

डॉ. जितेंद्र ने यह भी बताया कि सीपीग्राम्स के कम्प्यूटरीकरण से शिकायतों के दर्ज होने में बढ़ोतरी हुई है, जो कई गुना बढ़कर 2 लाख प्रति वर्ष से बढ़कर 25 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि यह एक उत्साहजनक प्रवृत्ति है कि लोग अपनी शिकायतों के समय पर निवारण के लिए इस सरकार में विश्वास करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जम्मू और कश्मीर में युवाओं के लिए इस सरकार की ओर से की गई विकास संबंधित पहलों का उल्लेख किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीयूजे में अंतरिक्ष विभाग की स्थापना, कठुआ में औद्योगिक बायोटेक पार्क, कठुआ में बीज प्रसंस्करण संयंत्र, जम्मू में बांस क्लस्टर, लैवेंडर महोत्सव और डेयरी फार्मिंग आदि जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए स्टार्टअप्स, अनुसंधान, स्वयं सहायता समूहों आदि के माध्यम से रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करेंगे।

इसके अलावा डॉ. सिंह ने कहा कि महिलाओं की ओर से हर क्षेत्र में स्टार्टअप के निर्माण के साथ जम्मू और कश्मीर में अब स्टार्टअप संस्कृति विकसित हो रही है, जो अपने आप में एक सकारात्मक बात है और यह अन्य को स्टार्टअप के लिए उत्साहित करेगी। केंद्रीय मंत्री ने ‘अग्निपथ’ योजना को एक इस सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय बताया। 

डॉ. सिंह ने कहा कि यह योजना उन सभी के लिए रोजगार के द्वार खोलेगी, जो सशस्त्र बलों में काम करने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत उन्हें अन्य क्षेत्रों में फिर से नियोजित होने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित व कुशल बनाया जाएगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्षों ने देश में 'युवा शक्ति' और 'नारी शक्ति' को उनकी आकांक्षाओं, उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्रमुखता देते हुए एक नया प्रकाश और दिशा निर्धारित की है। 

उन्होंने कहा कि जन धन, एसबीएम और उज्ज्वला आदि जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से इस देश की महिलाएं अब लाभार्थी बनकर इन योजनाओं का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाकर विभिन्न तरीकों से सशक्त महसूस कर रही हैं। डॉ. जितेंद्र ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत के पास 70 फीसदी जनसंख्या वाला एक बड़ा युवा संसाधन समूह है। 

उन्होंने कहा कि चूंकि युवा हमेशा से आगे रहे हैं, इसलिए वे "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह वे इस देश के कल्याण में एक प्रमुख स्थान प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. सिंह ने इस पर जोर दिया कि इस देश के युवाओं को अगले 25 वर्षों, जब भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, के लिए इसे 'विश्व गुरु' बनाने को लेकर एक रोडमैप बनाने के लिए एक महान भूमिका निभानी होगी।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Suraksha , Suvidha , Samman , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD