Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

संगरूर में जय इंदर कौर ने बीजेपी प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों के लिए किया प्रचार

पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने में पूरी तरह विफल रहने पर आप सरकार पर किया हमला

Kewal Singh Dhillon, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Jai Inder Kaur, Punjab Lok Congress, Sangrur, Sangrur By-Election
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 19 Jun 2022

Last updated on: Jun 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब लोक कांग्रेस के उपाध्यक्ष और कैप्टन अमरिंदर सिंह की स्पुत्री जय इंदर कौर ने आज लोकसभा उपचुनाव के लिए संगरूर में भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के प्रचार अभियान में हिस्सा लिया।केवल सिंह ढिल्लों की जनसभाओं में शामिल होते हुए जय इंदर कौर ने जनता को अपने संबोधन में कहा कि, "पंजाब के लोगों और विशेष रूप से संगरूर को आम आदमी पार्टी के असली चेहरे का एहसास हो गया है। पिछले 3 महीनों में कानून - व्यवस्था से संबंधित इतनी घटनाएं हो चुकी हैं जो पिछले 2 वर्षों में नहीं होई थी।"

आम आदमी पार्टी पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में खुद को पूरी तरह से विफल साबित कर दिया है। पंजाब को एक मजबूत और स्थिर नेतृत्व की जरूरत है, और अभी केवल भाजपा ही प्रदान कर सकती है। 

बीजेपी केंद्र में सत्ता में है और वे संगरूर के लोगों के लिए बड़ी परियोजनाओं को लाने में भी हमारी मदद कर सकते हैं। आज आपकी जबरदस्त प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगरूर के लोगों ने केवल ढिल्लों को वोट देने का मन बना लिया है, क्योंकि भाजपा ही एकमात्र है पार्टी जो क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित कर सकती है।"

एक सांसद की शक्ति के बारे में बात करते हुए जय इंदर कौर ने कहा, "मैं समझती हूं कि एक निर्वाचित सांसद के पास क्या शक्ति है, जब मेरे पिता पहली बार सांसद चुने गए थे, तो वे रेलवे कार्यशाला प्तियाला में लाए थे जो आज तक पटियाला और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को सार्थक रोजगार प्रदान कर रहा है। 

इसलिए मैं आप सभी से एक ऐसे उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह करती हूं जो वास्तव में इस क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम करेगा और आपके मुद्दों को संसद में उठाएगा।'अभियान में जय इंदर कौर, केवल सिंह ढिल्लों, विनोद खन्ना और मनोरंजन कालिया के साथ पूर्व अध्यक्ष कमलदीप सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह टिक्का, पटियाला के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू, डॉ दीपक ज्योति शामिल थे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Jai Inder Kaur , Punjab Lok Congress , Sangrur , Sangrur By-Election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD