राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से फारूख अब्दुल्ला ने किया इनकार.. बोलें- अभी कश्मीर को मेरी जरूरत है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से फारूख अब्दुल्ला ने किया इनकार.. बोलें- अभी कश्मीर को मेरी जरूरत है

Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , New Delhi , President Elections, President, President Election Candidates, President Candidate, President Election News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2022

Last updated on: Jun 18, 2022, 00:00 IST

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवार 29 जून तक अपना नामांकन कर सकते हैं। इसी बीच राष्ट्रपति पद के लिए अपने नाम की उम्मीदवारी को लेकर फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने बड़ा ऐलान  कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने विपक्ष का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से अपना नाम वापस ले लिया है और कहा है कि अभी वे जम्मू-कश्मीर को नेविगेट करने में अपना योगदान देना चाहते हैं। कश्मीर को उनकी जरूरत है।

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा- मेरा मानना है कि जम्मू और कश्मीर एक महत्वपूर्ण मोड़ से गुजर रहा है। 370 हटने के बाद यहां हालात अच्छे नहीं है, अब चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं तो मेरा यहां होना जरूरी है। इसलिए मैं सम्मानपूर्वक अपना नाम वापस लेना चाहता हूं। मेरे आगे बहुत अधिक सक्रिय राजनीति है और मैं जम्मू-कश्मीर और देश की सेवा में सकारात्मक योगदान देने के लिए तत्पर हूं। मेरा नाम प्रस्तावित करने के लिए मैं ममता दीदी का आभारी हूं। मैं उन सभी वरिष्ठ नेताओं का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपना समर्थन दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  Mamata Banerjee की ओर से विपक्षी पार्टियों की बुलाई गई बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया Sharad Pawar या फिर फारूक अब्दुल्ला के नामों को एक विकल्प के तौर पर रखा गया था, लेकिन दोनों नेताओं ने अपना नाम वापस ले लिया है। शरद पवार पहले ही अपना नाम वापस ले चुके हैं। अब पेंच फंस चुका है और दीदी के लिए एक टेंशन हो गई है। विपक्षी दलों की 15 जून को हुई इस बैठक में राष्ट्रपति पद के  लिए विपक्ष की तरफ से महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का भी प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। खबर है कि विपक्ष इस बारे में विचार करने के लिए एक और मीटिंग करेगा।

 

Tags: Farooq Abdullah , National Conference , Jammu and Kashmir , New Delhi , President Elections , President , President Election Candidates , President Candidate , President Election News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD