Kabul में गुरुद्वारे पर बड़ा आतंकी हमला: गार्ड समेत 2 की मौत, 8 लोग अभी अंदर फंसे हैं

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

Kabul में गुरुद्वारे पर बड़ा आतंकी हमला: गार्ड समेत 2 की मौत, 8 लोग अभी अंदर फंसे हैं

Crime News , Crime News Kabul , Kabul News , Kabul Attack , Gurudwara , Gurudwara Attack , Gurudwara Attack NEws , Afghanistan , Sikhs , Kabul Terrorist Attack, Kabul Attack News In Hindi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 18 Jun 2022

Last updated on: Jun 18, 2022, 00:00 IST

Afghanistan की राजधानी Kabul से आतंकी हमले की बढ़ी खबर आ रही है। यहां एक गुरुद्वारे के अंदर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। खबर है इस फायरिंग के दौरान एक गार्ड समेद 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 से 8 लोग अभी भी गुरुद्वारे में फंसे हो सकते हैं।  यह गोलीबारी काबुल के कार्त-ए-परवान गुरुद्वारे में हुई है। अब पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के बाद इस तरह के हमले की चेतावनी दी गई थी। ISIS से जुड़े इस्लामिक स्टेट्स खुरासान प्रांत की मीडिया विंग ने एक वीडियो जारी करके धमकी दी थी। इसने कहा कि 2020 के गुरुद्वारा हमले को दोहराया जाएगा। हमले के चश्मदीदों का कहना है कि-  हमने सुबह करीब 6 बजे कार्ते परवान इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी। पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे के बाद दूसरा विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर के अंदर भी दो ब्लास्ट हुए। अंदर के ब्लास्ट से गुरुद्वारा से जुड़ी कुछ दुकानों में आग लग गई, जो पूरे परिसर में फैल गई। हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा जानकारी यह मिली है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब और गुरुद्वारे के मुख्य दरबार हॉल तक आग फैग गई है।

भाजपा नेता  Manjinder Singh Sirsa लगातार इस हमले की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं और अपना दुख वक्त कर रहे हैं। उनका कहना है इस समय अफगानिस्तान के सिख असहाय महसूस कर रहे हैं। सिरसा ने ट्ववीट कर लिखा-  काबुल के करते परवान गुरुद्वारा साहिब पर आज सुबह 6 बजे दहशतगर्दों द्वारा हमले की वीडियो… इस समय गुरुद्वारा दहशतगर्दों के क़ब्ज़े में है। अफ़ग़ानिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों का ये प्रमुख गुरुद्वारा है.. वाहेगुरू से सरबत के भले और शांति की अरदास 

वहीं सिरसा ने अपने दूसरे ट्वीट में हमले में मारे गए सविंदर सिंह की फोटो शेयर करके लिखा- मेरी संवेदनाएं सविंदर सिंह के परिवार के साथ है, जो सिख आज गुरुद्वारा आतंकी हमले में शहीद हो गया। अल्पसंख्यक सिखों को अफगानिस्तान में कईं मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस आतंकी हमले ने काबुल में सिखों की शांति और सद्भाव की उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है।

सिरसा ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के सिखों की मजबूरियों को बयान किया है। सिरसा ने लिखा- मैं ISIS द्वारा गुरुद्वारा परवान साहिब पर हुए इस आतंकी हमले की निंदा करता हूं। ISIS का अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों पर हमला करने का इतिहास रहा है। सिखों पर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव डाला जा रहा है। वहीं पहले ही गुरुद्वारे पर हमले करने की धमकी दी गई थी। सभी देशों को सिखों पर हो रहे आंतकी हमलों के विरोध में एक साथ खड़ा होना चाहिए।

2020 में गुरुद्वारे पर हमले में 25 लोगों की जान गई थी-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 मार्च 2020 को ISIS-हक्कानी नेटवर्क के बंदूकधारी और फिदायीन हमलावरों ने काबुल में गुरुद्वारा हर राय साहिब पर हमला किया था। तब गुरुद्वारा में करीब 200 लोग मौजूद थे, जिसमें से 25 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल था। हमले में 8 लोग घायल हुए थे। इस हमले में जितने भी आतंकी शामिल थे, वो सब मारे गए थे।

 

Tags: Crime News , Crime News Kabul , Kabul News , Kabul Attack , Gurudwara , Gurudwara Attack , Gurudwara Attack NEws , Afghanistan , Sikhs , Kabul Terrorist Attack , Kabul Attack News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD