Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अग्निपथ योजना से युवाओं का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित होगा : वीरेंन्द्र कंवर

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने सेना भर्ती के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लॉंच की गई अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। उन्होंने आज यहां कहा कि विपक्षी दल इस निर्णय पर देश के युवाओं को भ्रमित करने का कुप्रयास कर रहे हैं। 

वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए और सेना में सेवा के उनके उत्साह को देखते हुए इस योजना को पुरानी व्यवस्था के साथ एकीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के सपनों को पूरा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। 

इससे युवा सैन्य अनुशासन, प्रेरणा, कौशल और शारीरिक फिटनेस को आत्मसात कर सक्षम बन सकेंगे। इस योजना से बेहतरीन कौशल, प्रमाणन और डिप्लोमा, उच्चतर शिक्षा, क्रैडिट के माध्यम से वे आसानी से समाज से जुड़ने में सक्षम होंगे।उन्होंने कहा कि इस योजना से वर्षों के सैन्य प्रशिक्षण, टीम निर्माण क्षमता, लोकाचार और भाई-चारे की भावना वाले आत्मविश्वास से भरे बेहतर नागरिकों का निर्माण सुनिश्चित होगा। 

उन्होंने कहा कि सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त अच्छा वित्तीय पैकेज युवाओं को अन्य नागरिकों की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं जिम्मेवार बनाएगा और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए कौशल संबंधी सर्टिफिकेट एवं क्रेडिट प्रदान किए जाएंगे।वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त विपक्षी दल उन पर हो रही जांच से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस योजना के बारे में दुष्प्रचार कर अपने लाभ के लिए युवाओं का उपयोग कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अग्निपथ योजना के बारे में सटीक एवं तथ्यपरक जानकारी के लिए वे सरकार एवं सेना की ओर से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं के बेहतर भविष्य और भारतीय सेना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD