Sadhvi Pragya को आया फोन- मैं इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं.. तुम्हारी हत्या होने वाली है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Sadhvi Pragya को आया फोन- मैं इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं.. तुम्हारी हत्या होने वाली है

Sadhvi Pragya, Sadhvi Pragya NEws, Sadhvi Pragya Threat, Pragya Singh Thakur, Pragya Singh Thakur News, Bhopal, Bhopal News, Crime News, Bhopal BJP MP, Dawood Ibrahim Gang, Dawood Ibrahim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 18 Jun 2022

Last updated on: Jun 18, 2022, 00:00 IST

साध्वी प्रज्ञा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। Nupur Sharma का भी उन्होंने खुल कर सपोर्ट किया था। इसके चलते ही उन्हें अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जी हां भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। एक शख्स ने उन्हें फोन कर कहा कि मैं इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं। तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन पर बता दिया। अब पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा की शिकायत दर्ज कर ली है इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें जहां पूरे देश में नुपुर शर्मा पर हिंसा और विवाद हो रहा है वहां साध्वी प्रज्ञा खुलकर नुपुर शर्मा के साथ खड़ी हो गई थी। साध्वी ने ट्वीट कर लिखा था- सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। 

अब उसे झूठा कहोगे तो बुरा लगेगा, विधर्मियों का इतिहास गंदा था। आप हमारा इतिहास बता दो, हम उनकी पोल खोल देंगे। भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं सच बोलने के लिये बदनाम हूं। ज्ञानवापी में शिवमंदिर था और है। कोई अगर फौव्वारा बोलेगा, तो ये गलत है।  प्रज्ञा ठाकुर ने नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए कहा था कि हमारी असलियत तुम बता दो, हमें स्वीकार है। लेकिन तुम्हारी असलियत हम बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब कहीं न कहीं इतिहास गंदा है। 

ये भी पढ़ें- नुपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरी कंगना, बोलीं- ये अफगानिस्तान नहीं,देवताओं का अपमान सहन नहीं होगा

धमकी मिलने के बाद भाजपा सांसद ने भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया। साथ ही यह भी कहा कि 'तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन कर बता दिया। साध्वी के साथ खड़े लोगों ने इस बातचीत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है नुपुर शर्मा विवाद-

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर शर्मा एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। ये विवाद तूल पकड़ता गया जिसके बाद नुपुर को बीजेपी ने पार्टी ने निकाल दिया। चारों तरफ नुपुर की आलोचना होने लगी।

ये भी पढ़ें- नुपुर शर्मा का आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर कश्मीर का फैजल वानी गिरफ्तार.. अब मांग रहा माफी

नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उनका बचाव किया था। इस मामले में उन्होंने कहा था कि भारत हिंदुओं का है। विधर्मियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। हिंदू देवी-देवताओं पर फिल्म बनाकर गाली देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सनातन जिंदा रहेगा और उसे जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।

 

Tags: Sadhvi Pragya , Sadhvi Pragya NEws , Sadhvi Pragya Threat , Pragya Singh Thakur , Pragya Singh Thakur News , Bhopal , Bhopal News , Crime News , Bhopal BJP MP , Dawood Ibrahim Gang , Dawood Ibrahim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD