Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संगरूर उपचुनाव:आम आदमी पार्टी बनाएगी हैट्रिक : हरपाल सिंह चीमा

सरकार ने अपने तीन महीने के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए : हरपाल सिंह चीमा

Bhagwant Mann, Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurmail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस और अकाली अकाली दल के नेता हमेशा गैंगस्टरों को बचाते रहे हैं, लेकिन अब जांच चल रही है। यह बात पंजाब के वित्त एवं योजना एवं सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए मीडिया से कही। उन्होंने कहा अगर जांच में किसी भी नेता या अधिकारी का गैंगस्टरों के साथ संबंध पाया गया, तो वह भी सलाखों के पीछे होगा।

 हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया, "आम आदमी पार्टी संगरूर उपचुनाव में हैट्रिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के तीन महीने के लोक हितैषी कामों को देखते हुए  संगरूर के लोग आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को जीताकर संसद भेजेंगे।

 केबिनेट मंत्री ने कहा कि मान सरकार ने अपने पहले दो महीने में काईबड़े फैसले लिए। सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए 26454 पदों को मंजूरी दी,किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी,प्रत्येक परिवार को मुफ्त राशन सहित हर घर को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला लिया। 

मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि संगरूर आप का गढ़ है। सभी विरोधी एक तरफ हैं और 'आप' एक तरफ। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होना तय है। इसलिए कांग्रेस,अकाली और भाजपा अध्यक्ष को यह तय कर लेना चाहिए कि कौन पहले इस्तीफा देगा।

वित्त मंत्री चीमा ने पंजाब में  बेरोजगारी के लिए कांग्रेस और अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर आज पंजाब का युवा बेरोजगार है तो वह इन पार्टियों की सरकारों की वजह से है। सत्ता में तीन महीने के कार्यकाल के दौरान मान सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। युवाओं सहित सभी वर्गों के हित में गए भी बड़े फैसले लेगी। हम सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

भ्रष्टाचार पर बात करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इतिहास है कि मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्री को भी नहीं बख्शा और भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें जेल भेज दिया। बाकी जो भ्रष्ट हैं, जिन्होंने पंजाब को लूटा, वे सभी जल्द जेल में होंगे। अपने भ्रष्ट नेता को बचाने के लिए धरना दे रहे बचेकुचे कांग्रेस नेता भी संगरूर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद पार्टी छोड़ जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।  पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के दौर में भी शांति बनाए रखने का काम किया था और अब गैंगस्टरों के खिलाफ भी पुलिस की भूमिका सार्थक है। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों को पकड़ कर लाई है। कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल ने तो पहले ही संगरूर उपचुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। अकाली उम्मीदवार प्रचार के दौरान बैनरों व पोस्टरों में अपने ही नेता प्रकाश सिंह बादल,अध्यक्ष सुखवीर बादल और हरसिमरत कौर की फोटो लगाने से घबरा रहे हैं। उन्हें पता है अगर फोटो लगाई तो खुद के लोग भी उन्हें वोट ही डालेंगे।

सिमरनजीत सिंह मान पर टिप्पणी करते हुए आप नेता ने कहा कि बहुत से लोगों को चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना है।  कुछ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए हैं। पंजाब और पंजाब का किसान केंद्र की भाजपा सरकार की नीयत से अच्छे से वाकिफ है।भाजपा किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर आयी,जिनके खिलाफ पंजाब का किसान दिल्ली की सीमा पर जाकर बैठ गया। 

इस संघर्ष में सात सौ से अधिक किसानों को शहीद होना पड़ा। चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त के साथ जीतेगी। 'आप'7-8 साल पुरानी पार्टी है जिसने विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है।  विपक्षी दल घबराए हुए हैं, क्योंकि उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने वाली है।  उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दैरान भी  विरोधी पार्टियां कह रही थी कि हरपाल सिंह चीमा बुरी तरह हारेंगे लेकिन उन्होंने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की थी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurmail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD