Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Agnipath Scheme Controversy: क्या है 'अग्निपथ' योजना और देशभर में क्यों हो रहा है इसका विरोध? जानिए यहाँ इस योजना के बारे में सबकुछ

Agnipath Scheme Controversy, Agnipath Scheme, What Is Agnipath Scheme, Agnipath Scheme Protest, Agnipath Scheme Protest News, Agnipath Scheme News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

Agnipath Scheme Controversy: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को ‘अग्निपथ’ नाम की योजना शुरू करने का बड़ा ऐलान किया। यदि आप इस योजना के बारे में नहीं जानते तो आपको बता दें कि इस योजना के तहत इसमें चार साल के लिए सशस्त्र बलों में युवाओं को भर्ती किया जाएगा और चुने गए युवाओं को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। इस साल करीब 46 हजार युवाओं को सहस्त्र बलों में शामिल करने की योजना बनाई है। लेकिन केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद कई राज्यों में इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। also read अग्निपथ भर्ती योजना: अब 4 साल की नौकरी, 30000 सैलरी, 44 लाख का बीमा और अंत में मिलेंगे 12 लाख

आइये जानते है आख़िरकार इस योजना पर क्यों जताया जा रहा है विरोध- 

युवाओं ने जताया इस योजना के खिलाफ असंतोष 

भारत में इस समय कई अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं इसमें सबसे ज़्यादा विरोध-प्रदर्शन बिहार में देखने को मिला। युवाओं का कहना हे की हम अपनी पूरी मेहनत सेना में भर्ती होने में लगा देते हैं ऐसे में अब सिर्फ चार साल कि नौकरी उन्हें मंजूर नहीं है युवाओं ने जल्द से जल्द सरकार से इस योजना को वापिस लेने की मांग रखी है।also read: बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध जारी, प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रेलवे, ट्रेनों में लगाई आग  

ये है अग्निपथ योजना

केंद्र सरकार की योजना के तहत इस साल करीब 46 हजार युवाओं को सहस्त्र बलों में शामिल करवाना है, जिनकी उम्र 17 से 21 साल तक कि होगी।  योजना के मुताबिक इसमें युवाओं को केवल चार साल सेना में भर्ती होकर देने पड़ेंगे और इसमें शामिल होने वाले नौजवानों को  ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। जिसमें उन्हें महीने में 30,000 से 40,000 तक का वेतन भी दिया जाएगा। चार साल बाद भर्ती हुए युवाओं में से 25% युवाओं को आगे इस सेना में बढ़ाया जाएगा जबकि बाकि बचे 75% युवाओं को नौकरी छोड़ने पड़ेगी।

अग्निपथ योजना पर सरकार का पक्ष 

सरकार कि बात करें तो अग्निपथ योजना पर केंद्र सरकार ने सकरात्मक पक्ष रखा है। सरकार ने बताया की इससे युवाओं सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा इसके अलावा देश की सुरक्षा मज़बूत होगी और देश कि बेरोजगारी खत्म होगी। नौजवानों को मिलिट्री सर्विस का अनुभव मिलेगा जिससे उन्हें चार साल बाद कहीं भी नौकरी लेने में आसानी होगी। also read 'अग्निपथ योजना' में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने से युवाओं को होगा फायदा 

एक्सपर्ट्स ने दी इस योजना पर अपनी राय 

अग्निपथ' योजना पर केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्रों से जुड़े कुछ एक्सपर्ट्स से राय ली जिसमें उन्होंने इस योजना को सकरात्मक बताया और विरोध पर भी अपमी राय रखी। रिटायर्ड मेजर जनरल शेओनान सिंह ने बीबीसी से कहा कि सेना में किसी को चार साल के लिए शामिल करना पर्याप्त समय नहीं है। चार साल में छह महीने तो ट्रेनिंग में निकल जाएंगे। इसके अलावा इन्फैंट्री में काम करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग की भी जरुरत पड़ेगी। 

दूसरी और दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि ‘सेना उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और प्रतिभा के आधार पर कौशल प्रदान करेगी. चार साल बाद जहां 25 फीसदी उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर सेना में शामिल किया जाएगा. वहीं शेष 75 फीसदी जो समाज में वापस जाएंगे, उन्हें कौशल प्रमाण पत्र दिया जाएगा, ताकि उन्हें अपने कौशल के आधार पर सरकारी या निजी नौकरी मिल सके।’

 

Tags: Agnipath Scheme Controversy , Agnipath Scheme , What Is Agnipath Scheme , Agnipath Scheme Protest , Agnipath Scheme Protest News , Agnipath Scheme News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD