जुमे की नमाज: आज भी बवाल के मूड में थे लोग.. जामा मस्जिद के शाही इमाम ने हड़काकर बाहर निकाला

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

जुमे की नमाज: आज भी बवाल के मूड में थे लोग.. जामा मस्जिद के शाही इमाम ने हड़काकर बाहर निकाला

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Jama Masjid Protest, No Protest, Protest Latest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान ने पूरे देश को हिंसा की आग में झोंक दिया था। इस बयान के बाद 2 जुमे बहुत बुरे गुजरे। दोनों जुमे की नमाज के बाद दंगे हुए, पुलिस पर पत्थरबाजी हुई और आगजनी हुई। आज तीसरा जुमा था। लेकिन आज का दिन शांतिपूर्ण रहा। यूपी में पुलिस हाई अलर्ट पर थी लेकिन जुमे की नमाज के बाद कहीं कोई हंगामा नहीं हुआ।  इसी बीच दिल्ली के जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के अंदर कुछ लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया और नारेबाजी करने की भी कोशिश की।

वहीं, इस पूरे मामले की शाही इमाम बुखारी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शाही इमाम बुखारी ने कहा कि, ये गलत है, कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत न करें, ये बर्दाश्त के बाहर होगी। इलाके के लोग शांति चाहते हैं, किसी भी तरह की नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले  DCP सेंट्रल दिल्ली श्वेता चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, शुक्रवार की नमाज में लोगों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है। हमारे सुरक्षाबल भी वहां तैनात हैं। हम सोशल मीडिया पर भी नजर बनाकर रखे हुए हैं। हमने लोगों से भी अपील की हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

यूपी में नहीं हुआ कोई बवाल

शुक्रवार की नमाज को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था, वहीं सरकार ने किसी भी छिटपुट विस्फोट को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त राज्य और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया था।  राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की 200 और रैपिड एक्शन फोर्स की 50 कंपनियों को भी तैनात किया गया थी। लेकिन यूपी में आज जुमे की नमाज के बाद माहौल शांतिपूर्ण रहा। 3 और 10 जून को जुमा की नमाज के बाद हुए बवाल और हिंसा को लेकर इस बार राज्य सरकार ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा था।

पुलिस ने नमाजियों को दिए गुलाब

बीते दो शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को देखते हुए योगी सरकार पूरे ऐक्शन मोड में आ गई थी, जिसको लेकर हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। वहीं, यूपी पुलिस भी संवेदनशील इलाके की ड्रोन से निगरानी कर रही थी। राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद में नमाज अदा करने आए नमाजियों को पुलिस अधिकारियों ने गुलाब का फूल देकर उनका इस्तकबाल किया गया। साथ ही शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Jama Masjid Protest , No Protest , Protest Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD