Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

राज्यपाल 29 को करेंगे जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का उद्घाटन : डीसी आशुतोष गर्ग

साधना ठाकुर होंगी समापन समारोह की मुख्यातिथि

Kullu, Himachal Pradesh, Deputy Commissioner Kullu, DC Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आगामी 29 जून से आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय रेड क्रॉस मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। मेला तीन दिनों तक चलेगा। समापन समारोह के अवसर पर हि.प्र. अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष साधना ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगी। 

यह जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शुभारंभ समारोह के दौरान राज्यपाल एक स्मारिका का विमोचन भी करेंगे जिसमें रेड क्रॉस से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी होगी। स्मारिका के लिये बुद्धिजीवियों से लेख भेजने की अपील की गई है।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि रेड क्रॉस मेले के आयोजन का उद्देश्य लोगों को रेड क्रॉस गतिविधियों से जोड़कर पीड़ित मानवता की सेवा के लिये धनोपार्जन करना है। उन्होंने कहा कि मेला कई सालों बाद आयोजित किया जा रहा है और इसे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले को आकर्षित बनाने के लिये इसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया गया है। 

मेले में विभिन्न विभागों की गतिविधियों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक स्कूलों को मेले से जोड़ा जाएगा और उनकी गतिविधियां करवाई जाएंगी। पायुक्त ने कहा कि राज्यपाल उद्घाटन समारोह से पूर्व भुंतर में महिलाओं के लिये स्थापित पुनर्वास केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। 

पुरूषों का पुनर्वास भी बाद में इसी केन्द्र के अलग हिस्से मंे होगा जो वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में संचालित किया जा रहा है। इसी दिन सांय तीन बजे देवसदन में माहवारी स्वच्छता पर एक सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की महिला चिकित्सक जानकारी देंगी। 

मेले के दूसरे दिन 30 जून को देवसदन में वरिष्ठ नागरिकों के लिये बैंकिग सेवाएं व किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के संबंध में जागरूकता सम्मेलन किया जाएगा जिसमें पुलिस तथा बैंक के अधिकारी जानकारी देंगे। 30 जून को प्रातः साढ़े 6 बजे 60 वर्ष आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिये वाकाथॉन का आयोजन किया जाएगा।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि मेले के समापन के दिन महिलाओं के लिये विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें महिलाओं की खेंले, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता, रस्सा-कस्सी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ दौड़ जैसी मनोरंजक खेलों को शामिल किया गया है। मेले के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देख-रेख में बेवी शो का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक से दो साल के बच्चे हिस्सा लेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि तम्बोला मेले की मुख्य गतिविधियों में होगा। प्रयास रहेगा कि तम्बोला का संचालन महिलाएं करें। उन्होंने कहा कि मेले में रेड क्रॉस के सभी सदस्यों को आमंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने जिला के अधिक से अधिक लोगों को मेले में भाग लेने की अपील की है। 

उन्होंने कहा कि मानवता कल्याण से जुड़ा यह मेला प्रत्येक व्यक्ति के लिये महत्वपूर्ण है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिये विभिन्न समितियों का गठन करने के लिये कहा। उन्होंने रेड क्रॉस के आजीवन सदस्यों, पैटर्न व वाईस पैटर्न सभी से अपील की है कि वे मेले को आकर्षक बनाने के लिये अपने रचनात्मक सुझाव दें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रेड क्रॉस से जोड़ने में भी सहयोग करें।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त शीशपाल नेगी ने किया। रेड क्रॉस के सचिव वी.के. मोदगिल, जिला रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य, पैटर्न व वाईस पैटर्न तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kullu , Himachal Pradesh , Deputy Commissioner Kullu , DC Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD