Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

'अग्निपथ' योजना की वापसी की मांग के साथ दिल्ली में सड़कों पर उतरा छात्रों का हुजूम

Protest, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अग्निपथ' योजना की वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ पर वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों के साथ कई छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते ये छात्र आईटीओ दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 से पुरानी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गये। 

मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 को प्रदर्शन के कारण बंद कर दिया गया। छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित सुरक्षाबल के जवानों ने उन्हें धरने से उठाया। कई प्रदर्शकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि उन्हें अनुबंध की नौकरी नहीं चाहिए। उसने कहा,''हम उसके बाद क्या करेंगे। 

हमारा जीवन और करियर दोनों दांव पर लगा है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।''केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए 'अग्निपथ' भर्ती योजना को मंजूरी दी थी। इस चयन प्रक्रिया तहत नियुक्त किए जाने वाले जवानों को 'अग्निवीर' के नाम से जाना जाएगा। इस साल करीब 46,000 'अग्निवीर' की भर्ती होगी। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि यह योजना एक परिवर्तनकारी पहल है और इसके तहत युवाओं को सेना में जाने का मौका मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सशस्त्र सेना में युवाओं की संख्या बढ़ेगी। सरकार द्वारा परिवर्तनकारी और ऐतिहासिक कदम कही जा रही इस 'अग्निपथ' योजना का लेकिन देश के कई राज्यों में व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है।

 

Tags: Protest , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD