Mumbai News: चूहे ने किया पुलिस का काम,बरामद करवाया 5 लाख का सोना, जानिए पुलिस कि ये बड़ी कामयाबी की अजीब दास्तां

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

Mumbai News: चूहे ने किया पुलिस का काम,बरामद करवाया 5 लाख का सोना, जानिए पुलिस कि ये बड़ी कामयाबी की अजीब दास्तां

 Mumbai News, Mumbai, Mumbai Police, Mumbai Police News, Police, Hindi News, Khas Khabar, Crime News, Crime News Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

Mumbai News: मुंबई के दिंडोशी इलाके में कल एक अजीब मामला सामना आया। पुलिस (Mumbai News) ने छोटे से जानवर की मदद से इलाके के पास लगते नाले से बरामद किया 10 तोला सोना। इस कहानी में सोना गायब होने की दास्तां बड़ी दिलचस्प है।

दरसअल ये सारी घटना दिंडोशी इलाके में रहने वाली सुंदरी नामक महिला की है जो अपनी बेटी की शादी का कर्ज़ चुकाने के लिए घर में रखे सोने को बैंक में गिरवी रखने जा रही थी। महिला को रास्ते में एक भिखारन महिला और उसका बच्चा मिला महिला के पास एक थैले में कुछ बड़ापाव रखे थे, उसने वो थैला बच्चे को दे दिया। जब सुंदरी बैंक पहुंची तब उसे पता चला की जिस थैले में बड़ापाव रखे थे उसी थैले में गहने भी रखे हुए थे। सुंदरी उसी समय उस जगह पर पहुंची जहाँ से मामला शुरू हुआ था लेकिन वहां उसे कोई नहीं मिला जिसके बाद महिला ने पुलिस से मदद का सहारा लिया।  

तुरंत शुरू की पुलिस ने करवाई 

दिंडोशी पुलिस (Mumbai Police) की डिटेक्शन टीम के प्रमुख सूरज राउत ने तुरंत मामले की छानबीन करना शुरू कर दी। अधिकारी सूरज राउत ने स्पॉट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो भिखारी महिला जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने उस महिला की पहचान कर पूछताछ कि तो महिला ने बताया कि बड़ापाव सूखा होने की वजह से हमने उसे कचरे के ढेर में फैंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कचरे के ढ़ेर में थैले कि तलाश कि जहाँ उन्हें कुछ नहीं मिला। 

सीसीटीवी फुटेज की जांच से मिली मदद 

सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि जिस कचरे की थैली की तलाश पुलिस कर रही है वह एक चूहे के कब्जे में है। चूहा उस थैले में रखे बड़ापाव को खा रहा था और थैली को लेकर इधर-उधर घूम रहा था जिसके बाद वो थैली समेत एक नाले में घुस गया। पुलिस ने नाले में घुसकर उस थैले को निकाला जिसमें सोना वैसे ही पड़ा हुआ था।  

महिला ने अंत में अपनी ही गलती से खोया हुआ सोना पाकर बहुत खुश हुई और पुलिस का धन्यबाद किया सुंदरी ने पुलिस को कहा की यदि ये सोना नहीं मिलता तो में खुदकुशी कर लेती।

 

Tags: Mumbai News , Mumbai , Mumbai Police , Mumbai Police News , Police , Hindi News , Khas Khabar , Crime News , Crime News Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD