Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

कुलगाम में मुठभेड़, शिक्षिका के हत्यारे समेत 2 हिजबुल आतंकी ढेर

Encounter, Gunfight, Kulgam, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुलगाम , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को संयुक्त सुरक्षा बल के एक अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक मई में हुई शिक्षिका की हत्या में शामिल था। पुलिस ने कहा कि कुलगाम के मिशीपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना के प्रथम आरआर के साथ इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। 

जैसे ही संयुक्त दल उस स्थान की ओर बढ़ा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। आतंकवादियों ने तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा, "हालांकि, छिपे हुए आतंकवादी शुरुआती गोलीबारी के बाद गांव में लगातार अपना ठिकाना बदलने में कामयाब रहे और घेरा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन घेरा मजबूती से बरकरार रहा और उन्हें पकड़ने के लिए पिछले दो दिनों से तलाशी चल रही थी।

"पुलिस ने कहा, "आज छिपे हुए आतंकवादियों के साथ संपर्क फिर से स्थापित हो गया और मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई। मुठभेड़ में एचएम संगठन के अब तक दो आतंकवादी मारे गए।""मारे गए आतंकवादी में से एक की पहचान मोहन पोरा कुलगाम के जुबैर सोफी के रूप में हुई है, जो 31 मई को शिक्षिका रजनी बाला की हत्या में शामिल था। दूसरे मारे गए आतंकवादी की पहचान की कोशिश की जा रही है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।"

 

Tags: Encounter , Gunfight , Kulgam , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD