Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र चम्बा में 162 करोड़ रुपये लागत की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मोटर स्पोर्ट्स रैली के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा में चलो चम्बा अभियान-2021 के तहत पुलिस मैदान चम्बा में चम्बा की मोटर स्पोर्ट्स रैली के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चलो चम्बा अभियान एक अभिनव पहल है, जो कि इस मनोरम जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में दूरगामी भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि मोटर स्पोटर्स विशेष रूप से युवाओं में सबसे लोकप्रिय खेल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में 18 राज्यों के लगभग 100 मोटर वाहन चालक भाग ले रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में यह आयोजन और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि यह राज्य के प्रमुख आयोजन के रूप में उभर सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धर्मशाला में  आयोजित किए जा रहे मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री के चम्बा के दौरे की उम्मीद है। यह प्रधानमंत्री के राज्य के लोगों के प्रति स्नेह को दर्शाता है।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पुलिस मैदान चम्बा में विधानसभा क्षेत्र चम्बा के लिए लगभग 162 करोड़ रुपये लागत की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। जय राम ठाकुर ने लोयल खड्ड के उपर सम्पर्क मार्ग सनोथा पर 3.37 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, 3.99 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा-जुम्हार सड़क वाया लुड्डू के सुधारीकरण कार्य और 2.84 करोड़ रुपये की लागत से सिरना गांव के लिए सम्पर्क मार्ग के मैटलिंग व टारिंग कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में 31.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ट्रॉमा केयर सुविधा तथा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन, बनवंधु योजना के अन्तर्गत उदयपुर में 1.90 करोड़ रुपये के बहुद्देशीय समुदायिक केन्द्र, 1.37 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलारी में विज्ञान प्रयोगशाला, 62 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलारी के अतिरिक्त भवन, बालू स्थित जिला आयुर्वेदिक कार्यालय में 1.75 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक खण्ड, 78.81 करोड़ रुपये की लागत से चक्की-बनीखेत-चम्बा-भरमौर डबल लेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 19.38 करोड़ रुपये की लागत से धरवाला नाला तथा कमनाला पर पुलों के शिलान्यास किए।

जय राम ठाकुर ने एनएच-15 ए पर 9.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दो छोटे पुलों, 2.12 करोड़ रुपये लागत की मंगला भरोड़ी कूहाल प्रवाह सिंचाई योजना, 1.53 करोड़ रुपये लागत की प्रवाह सिंचाई योजना भनोटा के रीमॉडलिंग कार्य और ग्राम पंचायत बरौर में 1.72 करोड़ रुपये लागत की प्रवाह सिंचाई योजना चम्बी बरौर का शिलान्यास और 85 लाख रुपये की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय तक घोल्टी से भगवानपुरा मार्ग के सुधार, चौड़ीकरण एवं पेवर कार्य का भी भूमि पूजन किया।

उपायुक्त चम्बा डी.सी. राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और चलो चम्बा अभियान के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोटर स्पोर्टस रैली निश्चित रूप से क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल, चम्बा के विधायक पवन नैयर, भरमौर के विधायक जिया लाल, विपणन समिति के अध्यक्ष डी.डी. ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD