Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार : 'अग्निपथ योजना' के विरोध में प्रदर्शन, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, 22 ट्रेनें रद्द

Protest, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme, Gurugram, Army Aspirants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

बिहार में सेना भर्ती के अग्निपथ योजना के विरोध में गुरुवार को भी कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस क्रम में सैकड़ों छात्र सड़क और रेल पटरियों पर उतरे, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। रेलवे स्टेशनों और रेल पटरियों पर प्रदर्शन करने के कारण रेल परिचालन पर इसका प्रभाव पड़ा है। 

पूर्व मध्य रेलवे में कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारी सुबह में ही कई रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे गए और इस योजना को वापस लेने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि धरना और प्रदर्शन के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों से गुरुवार को चलने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि पांच ट्रेनों का आंशिक समापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में भभुआ रोड-पटना एक्सप्रेस, पटना-सहरसा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजार (स्पेशल), मनिहारी-जयनगर एक्सप्रेस, पटना डीडीयू मेमू पैसेंजर स्पेशल, दानापुर -रघुनाथपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, समस्तीपुर-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल, पटना-गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि पांच ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है। उन्होंने बताया समस्तीपुर-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन इमली में किया गया है जबकि पूर्णिया-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल को दौरभ मधेपुरा में, समस्तीपुर-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन सोनवर्षा कचहरी में तथा नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन मझौलिया में कराया जाएगा।

 

Tags: Protest , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Gurugram , Army Aspirants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD