Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के धर्मशाला दौरे की तैयारियों का जायजा लिया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Speaker Vidhan Sabha Vipin Singh Parmar, MP State BJP President Suresh Kashyap, Kishan Kapoor, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 16 जून से होने वाले दो दिवसीय दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सम्मेलन हॉल में तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड शो की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक दल अपने पारंपरिक परिधानों और संगीत वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन स्थल और रोड शो स्थल का भी दौरा किया। 

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Speaker Vidhan Sabha Vipin Singh Parmar , MP State BJP President Suresh Kashyap , Kishan Kapoor , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD