Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिद्धांत कपूर ने कहा उनके दोस्तों ने उन्हें ड्रग्स के साथ ड्रिंक दिया

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddhanth Kapoor, Crime News India, Crime News, Bangalore, Drug
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर मंगलवार को यहां पुलिस के समक्ष मादक पदार्थ सेवन से जुड़े एक मामले में पेश हुए। बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में सिद्धांत कपूर समेत पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। सिद्धांत कपूर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि, किसी ने उन्हें शराब और नशीली दवाओं के साथ सिगरेट पिलाई थी। 

उसने जांचकतार्ओं को यह भी बताया कि वह ड्रग्स के बारे में नहीं जानता था। "सिद्धांत कपूर ने दावा किया कि, उनके ड्रिंक में ड्रग्स मिला हुआ था और उन्हें इसके बारे में पता नहीं था। उन्होंने पुलिस को बताया कि, वह डीजे के रूप में पार्टियों में शामिल होने के लिए कई बार बेंगलुरु गए थे। यह चौथी बार था जब वह होटल से गए थे। 

जहां उसे गिरफ्तार किया गया था। भीमाशंकर गुलेद, डीसीपी ने कहा, हमें मेहमानों की सूची मिल गई है और संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा"। पुलिस ने कहा कि सिद्धांत कपूर ने यह भी कहा कि, बेंगलुरु में उनके कई दोस्त हैं। पुलिस ने सिद्धांत कपूर और उनके साथ गिरफ्तार किए गए चार अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और उन्हें डेटा पुनप्र्राप्ति के लिए भेज दिया है। 

पुलिस नशे के एंगल से भी जांच कर रही है। लग्जरी होटल के मालिक और रेव पार्टी के आयोजकों को नोटिस भेजा गया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। पुलिस ने सिद्धांत कपूर के साथ माइंड फायर सॉल्यूशंस के बिजनेस मैनेजर अखिल सोनी, एक उद्योगपति हरजोत सिंह, एक डिजिटल मार्केटिंग उद्यमी हानी और एक फोटोग्राफर अखिल को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु के द पार्क में रेव पार्टी में छापेमारी कर 7 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल और 10 ग्राम मारिजुआना जब्त किया था। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत कपूर और अन्य आरोपी व्यक्तियों द्वारा कोकीन के सेवन की पुष्टि हुई।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddhanth Kapoor , Crime News India , Crime News , Bangalore , Drug

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD