मुस्लिम युवक यामीन सिद्दीकी बने सीएम के जबरदस्त फैन, सीने पर गुदवाया योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का टेटू

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुस्लिम युवक यामीन सिद्दीकी बने सीएम के जबरदस्त फैन, सीने पर गुदवाया योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का टेटू

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party, Yogi Adityanath Tattoo, Yogi Adityanath News, Yogi Tattoo Boy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश: मुस्लिम धर्म से तालुक रखने वाला एक युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जबरदस्त फैन के रूप में सामने आया है उनके लिए दीवानगी इस कदर है कि अपने सीने पर सीएम का टैटू बनवा लिया है।इस युवक का नाम यामीन सिद्दीकी है। 23 साल की उम्र के इस युवक से मीडिया ने इस दीवानगी का कारण पूछा तो यामीन ने बताया कि सीएम योगी उसके रोल मॉडल हैं। उनकी इच्छा है कि वो अपना ये टेटू उन्हें दिखाएं। आगे युवक ने कहा कि वह सीएम योगी के जन्मदिवस पर खास तोफा देना चाहता था। इसलिए उन्होंने अपने शरीर पर टैटू बनवा  लिया। 

 यामीन सिद्दीकी ने योगी आदित्यनाथ कि बहुत तारीफ़ की उन्होंने बताया की पहले वो सपा समर्थक था लेकिन अब उसका झुकाव अब योगी आदित्यनाथ की तरफ हो गया है। आगे कहा की मेरे मन में उनके लिए बहुत प्रेम और सम्मान है यही नहीं जब से वो सत्ता में आए हैं तब से उन्होंने उत्तर प्रदेश को बहुत बदल दिया है। उन्होंने कभी हिन्दू और मुस्लिम में कोई भेदभाव नहीं किया है आज यहाँ सभी को समान कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।  

ये भी पढ़ें:- यूपी में पथराव के आरोप में अब तक 345 लोग गिरफ्तार

मीडिया ने युवक से टेटू बनवाने पर कई सवाल पूछे तो यामीन ने कहा की जब उन्होंने ये टेटू बनवाया तो उन्हें अपने दोस्तों,रिश्तेदारों से कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन अब इससे मुझे फ़र्क नहीं पड़ता है। आगे उनसे चल रहे ज्ञानवापी विवाद पर और मथुरा ईदगाह के कई विवादित मुद्दों पर सावल जवाब किए तो युवक ने इस सावल पर कोई टिपणी नहीं की और बोला इसका फैसला अदालत करेगी। 

ये भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले यूपी में सुरक्षित है निवेशकों का हित, मिलेगा हर तरह का संरक्षण

मिली जानकारी के अनुसार, यामीन सिद्दीकी फरुर्खाबाद और मैनपुरी के बॉर्डर पर स्थित एक गांव का रहने वाला है। जो एक फुटवियर की दुकान चलाता है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Yogi Adityanath Tattoo , Yogi Adityanath News , Yogi Tattoo Boy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD