लॉरेंस ने पब्लिसिटी हासिल कर खौफ कायम रखने के लिए दी Salman Khan को धमकी, जानिए क्या था आगे इस गैंगस्टर का पूरा प्लान

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

लॉरेंस ने पब्लिसिटी हासिल कर खौफ कायम रखने के लिए दी Salman Khan को धमकी, जानिए क्या था आगे इस गैंगस्टर का पूरा प्लान

Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab, Salman Khan, Salman Khan News, Lawrence Bishnoi News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या कांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम दिन-प्रतिदिन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में एक और बड़ी ख़बर सामने आई थी जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को एक धमकी भरा लेटर मिला था इस मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई का ये खौफनाक नाम सामने आया आपको बात दें की लॉरेंस पहले भी सलमान को जान से मरने की धमकी दे चुके है आपको बता दें ये सारा सिलसिला काले हिरण के शिकार से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें: कौन है बिश्नोई? जहां औरतें हिरण को बच्चा मानकर दूध पिलाती हैं.. पेड़ों के लिए सिर कटा देते हैं

लेकिन इस केस में अब महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि यह सिर्फ डर का माहौल बनाने की कोशिश थी। इसके पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह खुलासा किया था कि यह धमकी भरा खत लॉरेंस ने ही अपने ही गुंडों से सलमान के पिता तक ये पहुंचाया था।

पैसा वसूलना था आगे का प्लान 

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने इस बात का खुलासा किया कि सलमान खान को धमकी देकर लॉरेंस सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करना चाहता था ताकि लोगों में इस नाम से ही खौफ पैदा हो सके। लॉरेंस का आगे का प्लान बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से पैसा वसूलने का था।

लॉरेंस ने राजस्थान से तीन गैंगस्टर को भेजा था मुंबई

सलमान खान के पिता को ये धमकी भरा खत मिलने के पीछे जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का ही हाथ था इस मामले की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने दी उन्होंने बताया की लॉरेंस की गैंग से राजस्थान से तीन लोग मुंबई आए जिसके बाद इन गैंगस्टर्स ने सौरभ महाकाल से मुलाकात की। जिसके बाद इस चिठ्ठी को सही पते पर पहुंचाने का काम गोल्डी बराड़ ने किया।

मुंबई पुलिस ने आगे यह भी बताया, क्राइम ब्रांच ने खत डालने वाले लोगों की पहचान कर ली है। उनसे जुड़े कुछ सुराग भी मिले हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। हम लगातार इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पकड़ने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  बिश्नोई कोई गैंग नहीं एक समाज है..जो जिंदगी जीने से लेकर पर्यावरण को बचाने तक का सिखाता है पाठ, जानिए यहाँ इस समुदाय का इतिहास

पुलिस ने सलमान खान से की पूछताछ 

रिपोर्ट्स के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने सलमान से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के बारे में पूछा। इस पर सलमान ने कहा, 'धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है। आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। लॉरेंस के बारे में 2018 में सुना था, क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी, लेकिन मैं गोल्डी और लॉरेंस को जानता नहीं हूं।'

धमकी के बारे में बात करते हुए उन्होंने पुलिस को कहा- 'हाल-फिलहाल में मेरा किसी से झगड़ा नहीं हुआ और न ही बहस हुई है। मुझे धमकी भरा कोई मैसेज या कॉल भी नहीं आया। खत भी मुझे नहीं मेरे पिताजी को मिला। वह भी तब जब वह सुबह टहलने निकले थे।'

 

Tags: Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab , Salman Khan , Salman Khan News , Lawrence Bishnoi News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD