बिश्नोई कोई गैंग नहीं एक समाज है..जो जिंदगी जीने से लेकर पर्यावरण को बचाने तक का सिखाता है पाठ, जानिए यहाँ इस समुदाय का इतिहास

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

बिश्नोई कोई गैंग नहीं एक समाज है..जो जिंदगी जीने से लेकर पर्यावरण को बचाने तक का सिखाता है पाठ, जानिए यहाँ इस समुदाय का इतिहास

Who are Bishnois , Bishnois , All About Bishnois , Bishnoi Community , Sachin Bishnoi , Lawrence Bishnoi , Samvat , Guru Jambhoji , Guru Jambheshwar , Shri Jambheshwar Bhagwan , Jat Bishnoi , Bishnoi Gang , Gangster Bishnoi , Bishnoi Women , Bishnoi Tradition
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

बिश्नोई के नाम से पूरा देश खौफ खा रहा है। ये नाम शायद ही अपने पहले कभी सुना होगा लेकिन ये नाम तब ज़्यादा सुर्खियों में आया जब इस गैंग के लोगों ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की दिनदिहाड़े हत्या कर दी थी। आज बहुत से लोग इस नाम से बहुत भ्रमित है की बिश्नोई एक गैंगे है। आपको बता दें की आज पुरे देशभर में ये बदनाम नाम बिश्नोई गैंग नहीं बल्कि एक समाज है। इस नाम से जितनी भी घटना को अंजाम दिया गया है उसमें सबसे पहला नाम लॉरेन्स बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का है। लॉरेन्स एक माफिया की तरह है जो जेल से ही घटनाओं को अंजाम दे रहा है। आज हम इस आर्टिकल में आपको बिश्नोई समाज से जुड़ी हर जानकारी को विस्तार से बताएंगे।   

बिश्नोई समाज का इतिहास 

बिश्नोई समाज का इतिहास का बहुत ही अलग है। इस समाज ने पर्यावरण,जलवायु परिवर्तन जैसे बेहद  ज़रूरी मुद्दे, जो आज हमारे सोशल मीडिया और इंटरनेशनल कन्वेंशन में बहुत ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं, इन्हीं सब मुद्दों के लिए बिश्नोई समाज के बड़ी- बड़ी सख्सियत जैसे अमृता देवी समेत कई लोगों ने बलिदान दिया है। आपको बता दें की ये कोई जाती नहीं है ये एक समुदाय है जिसका लाइफस्टाइल बाकियों से बिलकुल अलग है ये पर्यावरण और प्रकृतिक को लेकर बहुत प्रेम भावना रखते हैं। इस समुदाय के लोगों ने कई आंदोलन जैसे खेजड़ली, चिपको आंदोलन खड़े करना और प्रकृति को लेकर लड़ाइयां लड़ी है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी थी।  

अधिक जानकारी के लिए ये भी पढ़ें: कौन है बिश्नोई? जहां औरतें हिरण को बच्चा मानकर दूध पिलाती हैं.. पेड़ों के लिए सिर कटा देते हैं

ज़्यादातर इन जगह पर रहते हैं बिश्नोई समाज के लोग

बिश्नोई समाज के लोग हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में रहते हैं लेकिन इस समुदाय के लोग ज़्यादातर राजस्थान में रहते हैं। इनकी कुल जनसंख्या लगभग 10 लाख है। बिश्नोई समाज एक पढ़ा-लिखा समाज है जो अपनी पढ़ाई से प्रकृति के लिए लड़ाई लड़ना अच्छे से जानता है। इस समाज के लोग पशु-पक्षियों को अपने बच्चों की तरह प्यार करते और पालते हैं। साथ ही पेड़-पौधों की भी पूरी देखभाल और सुरक्षा करते हैं और  29 नियमों का पालन करते हैं, जिनमें से एक नियम शाकाहारी रहना और हरे पेड़ नहीं काटना आदि शामिल है।

बिश्नोई समाज और इनकी राजनीति

शायद आपको जानकारी हो तो बिश्नोई समाज का नाम पहले भी एक बार मीडिया में खूब चर्तित हुआ था। जब 1998 में जोधपुर के नजदीक किसी गांव में, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग करते हुए काले हिरण का शिकार किया था जिसके बाद बिश्नोई समाज के लोगों ने इस मामले पर बहुत क्रोध दिखाया और  20 साल तक कोर्ट से न्याय का दरवाजा खटखटया था जिसकी वजह से सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी लेकिन सलमान खान ज़ल्द ही वापिस आ गए थे। सलामन के घर वापिस लौटने पर उन्हे जान से मारने की धमियां मिली जिसमें बिश्नोई समुदाय से जुड़े गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई का नाम सामने आया। उस समय अनुमान लगाया जा रहा था की लॉरेन्स सलमान को टारगेट करके राजनीती में अपनी जगह बनाने के लिए ये सब कर रहा है।

इस समुदाय के लोग राजनीति के लिए एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव करते हैं जो इस समाज को आगे बढ़ाने और सही नेतृव्त करने के लिए एक रोल मॉडल हो। एक समय की बात है जब हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बिश्नोई परिवार का दबदवा चलता था तब इन प्रदेशों में अगर कोई राजनीती में जीतता भी था तो वो बिश्नोई परिवार के दरबार ज़रूर पहुचंता था। यानि ये अपनी समुदाय की राजनीती का प्लान बड़ी कटरता से करते थे।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर:लॉरेंस बिश्नोई ने तिहाड़ जेल में कबूला- हां मेरी गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की

 बिश्नोई समाज से जुड़ा लॉरेन्स बना आज हरियाणा और पंजाब का सबसे बड़ा गैंगस्टर 

बिश्नोई समाज से जुड़ा लॉरेन्स बिश्नोई भी अपना नाम कमाने की कोशिश कर रहा था लेकिन एक गैंगस्टर के रूप में। ये नाम तब फेमस हुआ जब लॉरेन्स ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सलमान खान (Salman Khan) को काले हिरण को जान से मारने की धमकि दी। आपको बता दें लॉरेन्स (Gangster Lawrence Bishnoi) जेल में है लेकिन वहाँ बैठे- बैठे भी 700 से अधिक लोगों का गैंग उसके अंदर काम कर रहा है जो पंजाबी गायक सिद्धू को मारने से लेकर सलमान खान पर हमला करवाने जैसी वारदतों को करने का काम कर रहा है। 

 

Tags: Who are Bishnois , Bishnois , All About Bishnois , Bishnoi Community , Sachin Bishnoi , Lawrence Bishnoi , Samvat , Guru Jambhoji , Guru Jambheshwar , Shri Jambheshwar Bhagwan , Jat Bishnoi , Bishnoi Gang , Gangster Bishnoi , Bishnoi Women , Bishnoi Tradition

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD