Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

हम्बल मोशन पिक्चर्स अपने चाहने वालों के लिए लेकर आ रहे हैं सार्थक फिल्में

17 जून 2022 को दुनिया भर में अपनी अगली फिल्म, 'पोस्ती' रिलीज़ करने के लिए तैयार

Humble Motion Pictures, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Posti, Gippy Grewal Production, Rana Ranbir, Babbal Rai, Prince Kanwaljit Singh, Surili Gautam, Raghbir Boli, Zareen Khan, Vada Grewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

हम्बल मोशन पिक्चर्स ने अपनी अनोखी फिल्मों के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है। अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए, यह हमेशा विभिन्न पात्रों पर आधारित फिल्मों को प्रस्तुत करते है, जिसमें अरदास, अरदास करां, और हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म माँ सहित एक लंबी सूची है, जिसने दर्शकों को सोशल मैसेज और जीवन के विविध चरणों को एक नया दृष्टिकोण दिया है। 

नशा करने वालों की एक स्पष्ट तस्वीर सामने लाने के विचार के साथ, गिप्पी ग्रेवाल अब अपनी नई पंजाबी फिल्म 'पोस्ती' प्रस्तुत करने जा रहे हैं, जो 17 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।आने वाली फिल्म 'पोस्ती' एक ऐसी हकीकत को दर्शाती है, जो सबके ज्ञान में होते हुए भी एक घटना के अलावा और कुछ नहीं है। यह फिल्म पंजाब में नशीले पदार्थ के खतरे की बढ़ती दर की वास्तविकता पर रोशनी डालती है। 

फिल्म गिप्पी ग्रेवाल की प्रोडक्शन है; साथ ही राणा रणबीर द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में राणा रणबीर, प्रिंस कंवलजीत सिंह, रघबीर बोली, बब्बल राय, सुरीली गौतम, ज़रीन खान, और वड्डा  ग्रेवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता और प्रसिद्ध अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, “मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं फिल्मों के रूप में ऐसी सार्थक कहानियों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने में सक्षम हूँ। 

मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक उन्हें समझते हैं और पसंद करते हैं। हमने दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ दुनिया की हकीकत से रूबरू कराने की पूरी कोशिश की है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां उनसे कुछ सीख सकें। मैं यह उम्मीद करता हूं कि हर फिल्म की तरह मेरी आने वाली फिल्म 'पोस्ती' को भी लोग पसंद करेंगे।” 17 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी 'पोस्ती'।

 

Tags: Humble Motion Pictures , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Posti , Gippy Grewal Production , Rana Ranbir , Babbal Rai , Prince Kanwaljit Singh , Surili Gautam , Raghbir Boli , Zareen Khan , Vada Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD