Shakti Kapoor Son: ड्रग केस के मामले में कर्नाटका पुलिस ने शक्ति कपूर के बेटे Siddhanth Kapoor को लिया हिरासत में,जानिए क्या है पूरा मामला

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Shakti Kapoor Son: ड्रग केस के मामले में कर्नाटका पुलिस ने शक्ति कपूर के बेटे Siddhanth Kapoor को लिया हिरासत में,जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर फंसे ड्रग्स विवाद में रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बेंगलुरु में रेव पार्टी करते पकड़े गए।

Shakti Kapoor , Narcotics Control Bureau , Shakti Kapoor , Siddhanth Kapoor , Siddhanth Kapoor Arrested , Siddhanth Kapoor Drug Case , Bengaluru Police , Police , NCB
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बेंगलुरु , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

Shakti Kapoor Son: श्रद्धा कपूर (Shradha kapoor) के भाई और शक्ति कपूर के बेटे हाल ही में एक ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, उसे रविवार को बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में रेव पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। वहां सिद्धार्थ कपूर को पार्टी में डीजे के तौर पर इनवाइट किया गया था।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पार्क होटल में पार्टी में छापा मारा और लगभग 35 लोगों के सैंपल जाँच करने के लिए भेजे। अधिकारियों ने कहा कि पांच लोगों की ड्रग्स के रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसमें से एक सिद्धांत कपूर भी शामिल थे।

कौन हैं सिद्धांत कपूर? (who is Siddhanth Kapoor)

आपको जानकारी के लिए बता दें की सिद्धांत कपूर शक्ति कपूर के बेटे हैं। सिद्धांत के काम के बारे में बात करें तो वो कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं जिसमें 'भागम भाग', 'चुप चुप के' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उन्होंने 'जज्बा', 'हसीना पारकर' और 'चेहरे' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया है।

बेंगलुरु सिटी के डीएसपी (ईस्ट डिवीजन) डॉ भीमाशंकर एस गुलेद ने कहा की (shakti kapoor son) सिद्धांत कपूर सहित कुल पांच लोगों को ड्रग्स लेने की रिपोर्ट सकारात्मक आई है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन सभी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इस पुरे मामले में शक्ति कपूर ने मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मैं केवल एक ही बात कह सकता हूँ की ये संभव नहीं है।” 

इससे पहले, सिद्धांत की बहन श्रद्धा कपूर से 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड-ड्रग्स की सांठगांठ के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था।

English : Shraddha Kapoor’s Brother Siddhanth Kapoor Arrested For Consuming Drugs. Shakti Kapoor Reacts

 

Tags: Shakti Kapoor , Narcotics Control Bureau , Shakti Kapoor , Siddhanth Kapoor , Siddhanth Kapoor Arrested , Siddhanth Kapoor Drug Case , Bengaluru Police , Police , NCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD