Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भोपाल की सीमा का साहस अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, Bhopal, Madhya Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मनचलों का मुकाबला करते हुए हमले में घायल हुई सीमा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक बताया है और वादा किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 

राजधानी में हुई घटना के संबंध में मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को सुबह मुख्यमंत्री निवास पर आला अफसरों की बैठक बुलाई और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने शिवाजी नगर स्थित सीमा के निवास पर उनसे भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। 

सीमा पर कुछ बदमाशों द्वारा ब्लेड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सीमा का साहस सराहनीय है। उन्होंने बदमाशों की आपत्तिजनक और अश्लील हरकत का हिम्मत से मुकाबला किया। सीमा का उपचार राज्य शासन द्वारा करवाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है। घटना का प्रतिरोध करने वाली सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है। घटना के आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारियों को दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना में तीन अपराधी शामिल हैं। उन्होंने भयानक अपराध किया है। मुख्य अपराधी ऑटो चलाने का कार्य करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके वाहन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। 

सीमा ने साहस का काम किया है। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें प्रणाम करता हूं और बधाई देता हूं। वह अन्याय और हिंसा के खिलाफ प्रेरणा बनकर सामने आई हैं।" मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि डॉक्टरों से विचार-विमर्श कर सीमा की प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री चौहान ने आला अफसरों की बैठक बुलाकर शनिवार को राजधानी में हुई हिंसा की इस घटना पर चिंता और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "इस घटना से मैं बहुत अपसेट हूं। महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाएं हिंसा का स्वरूप लेंगी, यह अकल्पनीय है। 

महिलाओं के सम्मान पर आंच पहुंचाने वाले अपराधिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाए। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्हें जिला बदर भी करना पड़े तो प्रकरण तैयार कर तेजी से क्रियान्वित किया जाए। ऐसे जघन्य अपराधियों को सिर्फ कारावास में भेजने से काम नहीं चलेगा। आवश्यक धाराओं में और अधिक कठोर कार्यवाही की जाए।"

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , Bhopal , Madhya Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD