Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील : योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं लोग

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के अनेक फायदे गिनाते हुए देश के सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र करते हुए देश के सभी लोगों से इसमें शामिल होने का भी आग्रह किया। 

रविवार को देश की कई भाषाओं में सिलसिलेवार एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ ही दिनों बाद दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मेरा आग्रह है कि आप सभी योग दिवस का हिस्सा बनें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 

इसके एक नहीं, अनेक लाभ हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट के साथ लोगों को योग के फायदे के बारे में जानकारी देते हुए 'हमारे दैनिक जीवन में योग' पर एक फिल्म को भी लोगों के साथ साझा किया। बता दें कि भारत के आग्रह पर ही संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 

संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के मुताबिक, भारत समेत दुनियाभर में 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया था। भारत सरकार ने इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर खास तैयारी की है। मोदी सरकार के 75 मंत्री देश के 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD